फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two arrested for cheating in the name of getting ranking in IPL match

Rewari News: आईपीएल मैच में रैंकिंग दिलाने के नाम की ठगी, दो काबू

Sun, 01 Jun 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Jun 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating in the name of getting ranking in IPL match
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। साइबर थाना पुलिस ने आईपीएल मैच में रैंकिंग दिलाने के नाम पर 1.69 लाख रुपये ठगने के मामले में दो आरोपियों जम्मू-कश्मीर के जिला पूंछ के गांव बफलियाज हाल मुकाम बोरीवली ईस्ट मुंबई निवासी महमूद खान व जिला पूंछ के ही गांव बफलियाज हाल किरायेदार बहरमबाग नेपाल चाल जोगेश्वरी वेस्ट मुंबई निवासी आमीर खान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में पता चला कि ठगी में आरोपी महमूद खान व आमीर खान का बैंक खाता प्रयोग किया गया था। महमूद खान के बैंक खाते में 50 हजार रुपये और आमिर खान के खाते में 30 हजार 400 रुपये की राशि गई थी। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव मुंढलिया निवासी सचिन शर्मा ने शिकायत में बताया था कि 27 अप्रैल को टेलीग्राम अकाउंट के जरिए मिले नंबर से एक व्हाट्सएप से जुड़ गया था, जिसमें आईपीएल मैचों में रैंकिंग दिलाने का आश्वासन दिया गया। पैसा कमाने के चक्कर में उसने कुल 1 लाख 68 हजार 597 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे रैंकिंग के नाम पर कुछ नहीं मिला। संबंधित फोन नंबर पर पैसे लौटाने को कहा, तो बात करने वाले ने उसे पैसा नहीं लौटाने की बात कही। इसके बाद उसे ठगी का पता चला। पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed