फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Instructions issued to accelerate construction work at Banipur Chowk.

Rewari News: बनीपुर चौक पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

Thu, 01 Oct 2026 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to accelerate construction work at Banipur Chowk.
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में जिलास्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। इसमें उन्होंने बनीपुर चौक पर चल रहे निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ ही अन्य मुख्य जगह चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की वर्क रिपोर्ट भी जमा करवाने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्यों की स्थिति स्पष्ट हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने रोड पर जलभराव की निकासी के उचित प्रबंध करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि जिला में किसी भी रोड पर निर्माण या मरम्मत आदि का कार्य करने के दौरान साइन बोर्ड जरूर लगाएं जाएं। बिना साइन बोर्ड के दुर्घटना होने की संभावना बहुत बढ़ जाती है।
विज्ञापन

ऐसे में कोई भी विभाग या एजेंसी लापरवाही नहीं बरते। डीसी ने नारनौल बाईपास सहित अन्य रोड पर लाइट, स्पीड ब्रेकर और साइन बोर्ड व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा डीसी ने हाईवे पर अवैध रूप से खड़े ट्रकों व अन्य वाहनों पर निरंतर कार्रवाई अमल में लाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि जिला में सड़कों को वाहन चालकों के लिए सुरक्षित बनाया जाए। इसके लिए समय-समय पर सड़कों पर डिवाइडर, गति अवरोधक, सफेद पट्टी, साइन बोर्ड, स्ट्रीट लाइट, आवश्यकता अनुसार ग्रिल लगाए जाने की प्रक्रिया जारी रहनी चाहिए।
ट्रैफिक पुलिस, लोक निर्माण, नगर परिषद, एचएसवीपी, एचएसआरडीसी, मार्केटिंग बोर्ड, राजमार्ग प्राधिकरण विभाग सड़कों दुर्घटनाओं को रोकने के प्रति संवेदनशील रुख अपनाएं। उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत स्कूलों के वाहनों की निरंतर जांच करने के निर्देश भी दिए।


अवैध निर्माण और माइनिंग रोकने के लिए जारी रखें कार्रवाई
रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने जिला नगर योजनाकार व खनन विभाग के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक कर दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग अवैध कॉलोनियों और अवैध माइनिंग को लेकर निरंतर कार्रवाई जारी रखे। डीसी ने आमजन से भी अपील करते हुए कहा कि पूरी जांच परख के बाद ही जमीन की खरीद फरोख्त करें। उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनियां किसी भी सूरत में नहीं पनपनी चाहिए। इसके साथ डीसी ने कहा कि कहीं भी अवैध माइनिंग की जा रही है तो खनन विभाग उस मामले में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए माइनिंग को बंद करवाए। इसके साथ डीसी ने चिह्नित अपराध और नारकोटिक्स को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी हेमेंद्र मीणा, एसडीएम दलबीर सिंह व डीएसपी संजीव भलारा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed