फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Weather likely to remain dry until October 5.

Rewari News: पांच अक्तूबर तक मौसम खुश्क रहने के आसार

Thu, 01 Oct 2026 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 01 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Weather likely to remain dry until October 5.
रेवाड़ी। जिले में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने लगा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर में धूप तेज होने के कारण लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हुआ, जबकि सुबह और शाम के समय गुलाबी ठंडक ने राहत दी। दिन और रात के तापमान में बढ़ रहे अंतर से मौसम में बदलाव साफ महसूस किया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। यानी एक दिन में दिन के तापमान में 1.5 डिग्री और रात के तापमान में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन

सुबह के समय हल्की ठंडक रहने से लोगों को राहत मिल रही है। वहीं, दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का असर बढ़ जाता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि सुबह और शाम को ठंडक बनी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि हरियाणा में हवाओं के उत्तर-पूर्वी से उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है। इसके चलते 5 अक्तूबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल छाने तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक रहने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed