फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Transport company owner and driver accused of stealing scrap worth Rs 9 lakh

Rewari News: ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक व चालक पर 9 लाख रुपये का स्क्रैप चोरी करने का आरोप

Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Transport company owner and driver accused of stealing scrap worth Rs 9 lakh
रेवाड़ी। शहर के मेटल कंपनी के व्यापारी ने एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक व गाड़ी के ड्राइवर पर माल चोरी करने का आरोप लगाते हुए शहर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। शातिर चालक 70 लाख रुपये का स्क्रैप भरकर इंदौर के लिए चला था। जहां माल पहुंचना था वहां पर चेक किया तो 1500 किलोग्राम से भी ज्यादा स्क्रैप गायब मिला। शहर थाना पुलिस ने अब चालक के खिलाफ अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के टीपी-9 कॉलोनी निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में बताया कि उनकी एक मेटल कंपनी है। इस कंपनी में वह खुद डायरेक्टर है। उनकी कंपनी पीतल का स्क्रैप बेचने का काम करती है। 17 दिसंबर को उन्होंने एक ट्रांसपोर्ट के जरिए गाड़ी में 11,541.75 किग्रा. माल जिसकी कीमत 70,82,019 रुपये है इंदौर की एक कंपनी को भेजा था। विजय कुमार के अनुसार उन्होंने गाड़ी और माल से संबंधित तमाम कागजात के अलावा माल की पूरी संतुष्टि कराकर ड्राइवर को रेवाड़ी से रवाना किया था। इसके बाद 19 दिसंबर को सुबह 8 बजे इंदौर से 70 किलोमीटर पहले ड्राइवर मुबारिक ने कॉल कर बताया कि उसकी गाड़ी में तकनीकी खराबी के चलते आग लग गई है। यह सुनकर तुरंत विजय ने कहा कि आप गाड़ी के पास ही रुक जाए। उसके पास तुरंत 2 गार्ड और एक गाड़ी माल शिफ्ट करने के लिए भेज दी। इसके बाद माल से लोड दूसरी गाड़ी जब इंदौर स्थित कंपनी में पहुंची तो यहां से भेजे गए माल का वजन किया गया, जिसमें 1500 किलोग्राम से ज्यादा माल गायब मिला। विजय कुमार ने बताया कि चोरी किए माल की कीमत साढ़े 9 लाख रुपये से ज्यादा है। डायरेक्टर ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक व उसके चालक पर चोरी का संदेह जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने अमानत में ख्यानत का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गाड़ी का चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed