{"_id":"6aa5949b2ed0ba30bc010524","slug":"pensioners-to-stage-a-sit-in-on-september-29-over-their-demands-rewari-news-c-198-1-rew1001-245347-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मांगों को लेकर पेंशनर 29 सितंबर को देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मांगों को लेकर पेंशनर 29 सितंबर को देंगे धरना
Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में बातचीत करते पेंशनर्स। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की जिला इकाई की बैठक शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में प्रधान आरडी शर्मा की अध्यक्षता में हुई। इसमें अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर 29 सितंबर को जिला मुख्यालय पर 24 घंटे तक धरना देने का निर्णय लिया गया।
प्रधान आरडी शर्मा ने बताया कि 29 सितंबर सुबह 10 बजे से 30 सितंबर सुबह 10 बजे तक धरना दिया जाएगा। इसके बाद पेंशनरों की 12 सूत्री मांगों का ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन का यह पहला चरण है। इसके बाद 12 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली और 13 दिसंबर को संयुक्त कांफ्रेंस आयोजित की जाएगी।
पेंशनरों की प्रमुख मांगों में मार्च 2025 में पारित वित्त विधेयक वापस लेने, आठवें वेतन आयोग में पूर्व की तरह पेंशनरों को सभी लाभ देने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, मेडिकल भत्ता तीन हजार रुपये करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, 18 माह के लंबित डीए/डीआर का ब्याज सहित भुगतान करने और रेलवे व हवाई यात्रा में 50 प्रतिशत छूट बहाल करने की मांग शामिल है।
विज्ञापन
अंतरिम राहत देने, कम्यूटेशन की वसूली अवधि 10 वर्ष 8 माह करने और बढ़ती उम्र के साथ पेंशन में नियमित वृद्धि की मांग भी रखी गई।
बैठक को कुलदीप सिंह यादव, लालचंद चांदना, ईश्वरी प्रसाद, एससी गुप्ता, लालचंद सैनी और मां दुर्गा प्रसाद ने संबोधित किया। इस दौरान 80 वर्ष की आयु पूरी करने पर मास्टर दुर्गा प्रसाद शर्मा और रामानंद यादव को प्रशस्ति पत्र, बैग व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।