फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MRI and CT scan machines will be installed at the Civil Hospital.

Rewari News: नागरिक अस्पताल में लगेगी एमआरआई व सीटी स्कैन मशीन

Sat, 12 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 12 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
MRI and CT scan machines will be installed at the Civil Hospital.
रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल में जल्द ही पीपीपी मोड पर एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू करने की तैयारी है। दोनों सुविधाएं शुरू करने की मंजूरी सरकार से मिल गई है। अब अस्पताल प्रशासन मशीनें लगाने के लिए उपयुक्त स्थान चिह्नित कर रहा है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में फिलहाल एमआरआई की सुविधा नहीं है। डॉक्टर के एमआरआई जांच लिखने पर मरीजों को निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों का रुख करना पड़ता है। निजी सेंटरों में जांच महंगी होने के कारण मरीजों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है।
विज्ञापन

एमआरआई और सीटी स्कैन मशीन लगाने के लिए अस्पताल परिसर में जगह देखी जा रही है। ट्रॉमा सेंटर में दोनों मशीनें लगाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। हालांकि अभी स्थान को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से उपलब्ध जगह और मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर में एक सीटी स्कैन मशीन पहले से लगी है। अब पीपीपी मोड पर नई सिटी स्कैन मशीन लगाने की तैयारी है। इससे जांच की सुविधा बढ़ेगी और मरीजों को जांच के लिए बाहर जाने की जरूरत कम पड़ेगी।

गंभीर मरीजों को मिलेगा लाभ
एमआरआई और सीटी स्कैन की सुविधा शुरू होने से दुर्घटना में घायल मरीजों, गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों और तत्काल जांच की जरूरत वाले मरीजों को सबसे अधिक फायदा होगा। अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलने से समय की बचत होगी और मरीजों को जल्द उपचार मिल सकेगा। निजी सेंटरों पर निर्भरता कम होने से मरीजों को आर्थिक राहत भी मिलने की उम्मीद है।


वर्जन:
पीपीपी मोड पर एमआरआई और सीटी स्कैन लगवाने की मंजूरी मिल गई है। इन दोनों मशीनों के लिए जगह का चयन किया जा रहा है। स्थान निश्चित होेते ही मशीनें लगाई जाएंगी। -डॉ. इंद्रजीत यादव, डीएमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed