फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   train,passenger,rewari,travel,bridge

चार ट्रेनें रद, कई बाधित, यात्री

Mon, 19 Sep 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Mon, 19 Sep 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
train,passenger,rewari,travel,bridge
ट्रेन रद होने से यात्री परेशान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
उत्तर रेलवे के अंतर्गत रेवाड़ी-दिल्ली रेल लाइन पर आरओबी निर्माण कार्य के चलते रविवार को इस रूट पर चार पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। चार आंशिक रद्द रहीं, जबकि पांच गाड़ियों के मार्ग बदले गए। रेलवे की ओर से किए गए इस परिवर्तन से अपने गंतव्य को जाने वाले हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


सोमवार को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। अधिकतर यात्री जानकारी के अभाव में संबंधित रेल के समय पर पहुंच गए, लेकिन स्टेशन आकर पता चला कि ट्रेन रद्द थी, या फिर आंशिक रूप से रद्द या रूट बदलकर चलने वाली थी। इससे यात्री दूसरी ट्रेनों का इंतजार करते रहे और इसी रूट की अन्य ट्रेनों में यात्रियों की खचाखच भीड़ रही।
विज्ञापन


सोमवार को पांच गाडियां रूट बदलकर वाया अस्थल बोहर चलीं, जिससे रेवाड़ी पहुंचने वाली ट्रेनें 1 से ढाई घंटे देरी से पहुंची। दिल्ली जाने वली गाडियां भी निर्धारित समय से 1 से 2 घंटे देरी से पहुंची। रोहतक की सिंगल लाइन के चलते आने व जाने वाली गाडिय़ों को कॉसिंग में भी काफी समय लगा। ट्रेनों के रद्द होने एवं बाधित होने से दिनभर हजारों यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी रहे परेशान
सोमवार को रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर 4 पैसेंजर गाडिय़ां रद्द थी, जिनमें सुबह 10:25 पर रेवाड़ी से दिल्ली के लिए चलने वाली पैसेंजर भी शामिल थी। रविवार को शहर के सैकड़ों व्यापारी सामान खरीदने के लिए इस गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना होते हैं। लेकिन गाड़ी रद्द होने से सुपरफास्ट व मेल गाडिय़ों से महंगा सफर करना पड़ा।

आलाहजरत पहुंची ढाई घंटे लेट
गाड़ी संख्या 14311 बरेली-भुज आलाहजरत एक्सप्रेस गाड़ी बरेली से न्यू भुज जाते समय रेवाड़ी दोपहर 1:50 पर पहुंचती है, लेकिन रविवार को रूट बदलने के चलते गाड़ी निर्धारित समय से  ढाई घंटे देरी से पहुंची। वहीं बीकानेर- दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रैस भी निर्धारित समय शाम 3:50 से 20 मिनट देरी से चली तथा परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए निर्धारित समय से लगभग 1 घंटे की देरी से दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंची। इसके अलावा 09725 व 09726 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर किराया स्पेशल गाड़ी भी अस्थल बोहर-शकूर बस्ती होते हुए दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंची। वहीं गाड़ी संख्या 19566 देहरादून-ओखा उतरांचल एक्सप्रेस वाया अस्थल बोहर रेवाड़ी पहुंची।

चार गाडिय़ां रही आंशिक रद्द
रविवार को मेरठ-रेवाड़ी, रेवाड़ी दिल्ली पैसेंजर को गढ़ी हरसरू तक संचालित किया गया। वहीं गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी पैसेंजर व 54411 रेवाड़ी मेरठ कैंट पैसेंजर भी गढ़ी हरसरू तक चली।

10 हजार यात्री  प्रभावित
रविवार को रेवाड़ी-दिल्ली रूट बाधित होने से लगभग 10 हजार यात्री प्रभावित हुए। हालांकि रविवार के दिन डेली पैसेंजरों की भीड़ कम थीं। लेकिन दिल्ली से रेवाड़ी आने वाले तथा रेवाड़ी से दिल्ली जाने वाले लगभग 10 हजार से अधिक यात्री ट्रेनें बाधित होने से परेशान रहे। इसी कड़ी में आगामी 25 सितंबर, 9 व 16 अक्टूबर को भी इस रूट पर गाड़ियां बाधित रहेंगी।

टिकट घर से स्टेशन तक रहा यात्रियों का जमावड़ा
आम दिनों की तुलना में रविवार को रेलवे परिसर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। रेलवे स्टेशन परिसर में टिकट घर से लेकर प्लेटफॉर्म तक यात्रियों की भारी भीड़ जमा थी। वहीं कुछ यात्री तो टिकटघर में लेटे हुए थे, तो कुछ प्लेटफार्म पर घंटों से ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। दूसरी ओर टिकट खिड़की पर भी अन्य दिनो की तुलना में काफी भीड़ जमा थी। जबकि टिकट घर में चार एटीवीएम मशीने भी लगी हुई हैं।
--------
वर्जन:
मुझे जयपुर एक निजी अस्पताल में अपने मित्र से मिलने जाना था, लेकिन मेरी गाड़ी ढाई घंटे देरी से आएगी। ऐसे में समय पर गंतव्य स्थल पर नहीं पहुंचा जा सकता है। मुझे पहले रेल बाधित होने की जानकारी नहीं थी।
मनीष, रेवाड़ी
--------
मैं जयपुर में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रहा हूं। रेवाड़ी स्टेशन पर आकर पता चला कि बरेली-भुज लेट आ रही है। यहां रेलवे कर्मचारियों ने कोई नोटिस भी नहीं लगाया हुआ है तथा वेबसाइट पर भी कोई अपडेट नहीं दिखाई दी। रेलवे को ये चीजें कई दिन पहले विभिन्न माध्यमों से सूचित कर देनी चाहिए।
महेश, रेल यात्री
-------
मैं रेवाड़ी-दिल्ली रूट का डेली पैसेंजर हूं। मुझे रविवार को भी दिल्ली एक विशेष काम से जाना था, लेकिन रूट पर ट्रेने बाधित होने व अन्य ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ देखकर बस से जाना पड़ा।

बिरेंद्र कुमार, दैनिक यात्री
-------
यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-दिल्ली रूट पर पुल निर्माण के विकास कार्य चल रहे हैं, जिसके चलते सितंबर व अक्टूबर में अलग-अलग तिथियों को रूट पर ट्रेने बाधित रहेंगी। ट्रेन बाधित होने से यात्रियों को होने वाली परेशानी का हमें खेद हैं, लेकिन यह कार्य भी यात्रियों की फैसिलिटी के लिया किया जा रहा है।
हुक्मचंद, स्टेशन अधीक्षक, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed