{"_id":"6b05d1e4da137f042f000dd0","slug":"demand-to-launch-the-rrts-project-rewari-news-c-198-1-rew1001-249241-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आरआरटीएस परियोजना शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आरआरटीएस परियोजना शुरू करने की मांग
Tue, 24 Nov 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। दिल्ली से शाहजहांपुर तक प्रस्तावित क्षेत्रीय तीव्रगामी परिवहन प्रणाली (आरआरटीएस) परियोजना को जल्द धरातल पर उतारने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्मरण पत्र भेजे जाएंगे।
परियोजना के तहत दिल्ली से गुरुग्राम, मानेसर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, बावल और नीमराना होते हुए शाहजहांपुर तक तेज गति की रेल सुविधा विकसित करने की मांग की गई है।
जगमोहन यादव के आह्वान पर इस मुद्दे को लेकर लोगों की बैठक हुई। इसमें राष्ट्रीय सामाजिक संगठन लोक सेवा मंच के नेतृत्व में परियोजना को शुरू कराने के लिए लगातार आवाज उठाने का निर्णय लिया गया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने रेवाड़ी, बावल और शाहजहांपुर क्षेत्र में नागरिकों से बातचीत कर उनकी राय जानी।
विज्ञापन
लोक सेवा मंच के अशोक प्रधान ने कहा कि आरआरटीएस परियोजना शुरू होने में हो रही देरी से क्षेत्र के विकास की संभावनाएं प्रभावित हो रही हैं। सरकारों को जनहित में इससे जुड़ी बाधाओं को दूर कर काम जल्द शुरू करवाना चाहिए। इससे दिल्ली-एनसीआर और राजस्थान के बीच आवागमन आसान होगा। साथ ही औद्योगिक और आवासीय विकास को भी गति मिल सकती है।
अशोक प्रधान ने कहा कि अरावली क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं हैं। यहां की पहाड़ियों और प्राकृतिक दृश्यों को देखते हुए पर्यटकों के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। इसके अलावा ग्रामीणों ने गांवों में तीन और चार करम के कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग भी उठाई है।