फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Today is the last day for admission in ITI

Rewari News: आईटीआई में दाखिले का आज अंतिम दिन

Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 23 Aug 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in ITI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीट पर ऑन दा स्पॉट दाखिले का शुक्रवार को अंतिम दिन है। चार चरण की काउंसिंलिंग होने के बाद ऑन द स्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिस भी संस्थान में रिक्त सीट हैं, वहां विद्यार्थी ऑनलाइन फार्म भरकर इस प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसलिए जो विद्यार्थी आईटीआई में दाखिले से वंचित रह गए हैं, वे शुक्रवार को दाखिला ले सकते हैं। जिले में 9 सरकारी आईटीआई के साथ ही निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भी संचालित हो रहे हैं।
शहर स्थित राजकीय औद्योगिक संस्थान में अभी तक करीब 500 विद्यार्थी दाखिले ले चुके हैं। इसके बाद भी अभी 100 सीटें रिक्त हैं। वहीं, आईटीआई में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं। जहां आज जारी की गई मेरिट के आधार पर संस्थान लेवल पर ऑन दा स्पॉट दाखिले के लिए विद्यार्थी 24 अगस्त तक सत्यापन के बाद फीस भर सकते हैं। राजकीय औद्योगिक संस्थान रेवाड़ी के प्राचार्य सुनील कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को दाखिले का अंतिम दिन है। हो सकता है की फिर से दाखिले को लेकर पोर्टल ओपन हो जाए। हालांकि, इसे लेकर कोई नोटिफिकेशन नहीं मिला है। अगर नोटिफिकेशन मिलता है तो फिर से दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों की है जरूरत
दाखिले के लिए जिन दस्तावेजों की जरूरत हैं, उनमें प्रार्थी के रजिस्ट्रेशन करवाने के जरूरी दस्तावेजों में 8, 10व 12वीं की सर्टिफिकेट, परिवार पहचान पत्र, मोबाइल फोन (ओटीपी) के लिए, स्वयं की ई-मेल आईडी, जाति प्रमाण पत्र, रिहायशी प्रमाण पत्र, हरियाणा स्थाई निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र (6 माह से पुराना मान्य नहीं होगा), इनकम सर्टिफिकेट (चालू वर्ष का होना चाहिए), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड व आधार कार्ड से लिंक पासबुक शामिल है। विद्यार्थियों को ये दस्तावेज लाने होंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :
आईटीआई में ऑन द स्पॉट दाखिला लेने का शुक्रवार को अंतिम दिन है। विद्यार्थी मेरिट के आधार पर सुबह 11 बजे तक संबंधित आईटीआई में व्यक्तिगत रूप से दस्तावेज के साथ पहुंचकर रिक्त सीट में से मनचाही सीट पर दाखिला ले सकते हैं।-सुनील कुमार यादव, प्राचार्य, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed