फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Another accused arrested in Hans Nagar PNG gas blast case.

Rewari News: हंस नगर पीएनजी गैस ब्लास्ट मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Another accused arrested in Hans Nagar PNG gas blast case.
रेवाड़ी। शहर के हंस नगर में 5 जुलाई को पीएनजी पाइपलाइन से गैस रिसाव के बाद हुए ब्लास्ट में दो लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी यूपी के जिला लखीमपुर के गांव फतेहपुर निवासी अंकित कुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। वह आईजीएल की सहयोगी कंपनी रेजोनेंस में प्रोजेक्ट मैनेजर कंसल्टेंट के पद पर तैनात था। मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पांच जुलाई को पीएनजी पाइपलाइन की टेस्टिंग के दौरान गैस रिसाव से हंस नगर में एक मकान के पास गैस एकत्रित हो गई थी। इसी दौरान बिजली का स्विच ऑन करने पर जोरदार ब्लास्ट हुआ। हादसे में सतबीर सिंह, उनकी बेटी तन्नू, पड़ोसी जयभगवान और दो वर्षीय खुशी झुलस गए थे। उपचार के दौरान सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में 9 जुलाई को तन्नू और 11 जुलाई को सतबीर सिंह की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच की जिम्मेदारी थाना सदर के पीएसआई राकेश कुमार को सौंपी थी। जांच में पीएनजी गैस रिसाव को हादसे का कारण माना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पहले डीएससी ट्रेडर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल, सुपरवाइजर रंजीत और रेजोनेंस के आरसीएम संदीप कुमार को गिरफ्तार किया था। अब पुलिस ने अंकित कुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। पुलिस उससे घटना में अन्य लोगों की भूमिका और सुरक्षा मानकों में बरती गई लापरवाही को लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed