{"_id":"6aa98eed6148bb807a0c3578","slug":"power-supply-to-three-feeders-will-be-suspended-today-due-to-line-shifting-work-rewari-news-c-198-1-rew1001-245504-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आज तीन फीडरों की बिजली रहेगी ठप, लाइन शिफ्टिंग का होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आज तीन फीडरों की बिजली रहेगी ठप, लाइन शिफ्टिंग का होगा काम
Wed, 16 Sep 2026 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एचयूडीए सेक्टर-7 के ऊपर से गुजर रही 33 केवी मॉडल टाउन लाइन को स्थानांतरित करने के लिए 16 सितंबर को विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति अलग-अलग समय में बंद रहेगी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्माण उपमंडल रेवाड़ी ने संबंधित अधिकारियों को शटडाउन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।
33 केवी मॉडल टाउन लाइन के लिए सुबह 10 से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक, 33 केवी जोनवास लाइन के लिए सुबह 10 से 11 बजकर 30 मिनट तक और 11 केवी फीडर टीपी-9 रेवाड़ी के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक शटडाउन रहेगा। 11 केवी फीडर हंसाका भी कार्य से प्रभावित रहेगा।
निगम के अनुसार सनसिटी और एचयूडीए बाईपास के पास स्थित सेक्टर-7 से गुजर रही 33 केवी मॉडल टाउन लाइन को स्थानांतरित करने का कार्य एसकेजी कंस्ट्रक्शन कंपनी नारनौल की ओर से किया जा रहा है। लाइन शिफ्टिंग का कार्य कनेक्टिविटी को छोड़कर पूरा हो चुका है और इसका सीईआई भी किया जा चुका है। अब कनेक्टिविटी का काम पूरा करने के लिए कंपनी ने पीटीडब्ल्यू (परमिट टू वर्क) और शटडाउन की मांग की है।
विज्ञापन
बिजली निगम ने सुरक्षा की दृष्टि से संबंधित जेई या क्षेत्र प्रभारी को मौके पर तैनात करने को कहा है, ताकि कनेक्टिविटी का कार्य सुरक्षित तरीके से पूरा कराया जा सके। एक्सईएन निर्माण प्रभाग सहित संबंधित ऑपरेशन डिवीजनों और एचवीपीएनएल के अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए सूचना दी गई है। निगम ने एसकेजी कंस्ट्रक्शन कंपनी को निर्देश दिए हैं कि अनुमति मिलने पर निर्धारित समय पर अपनी टीम और श्रमिकों को मौके पर तैयार रखें।