फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Two accused from a mobile-snatching gang arrested.

Rewari News: मोबाइल स्नैचिंग गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two accused from a mobile-snatching gang arrested.
भिवाड़ी।पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुबारकपुर निवासी मलकीत सिंह और बीरयाम सिंह उर्फ हरनाम सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी का एप्पल आईफोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि 30 जून की रात हेतराम चौक के पास एक व्यक्ति अपने दोस्त के कमरे की ओर पैदल जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका एप्पल आईफोन छीन लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत पर एक जुलाई को मामला दर्ज किया गया। 14 सितंबर को आईएमईआई नंबर ट्रेस करने पर फोन की लोकेशन कहरानी क्षेत्र में मिली। इसके बाद एएसआई बलराम ने पुलिस टीम के साथ कहरानी रेलवे लाइन के पास पुलिया से दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और उनके पास से फोन बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में फोन में इस्तेमाल हुई अन्य सिम से कई चोरी के मोबाइलों के संबंध सामने आए। पुलिस अब आरोपियों से गिरोह के अन्य सदस्यों और क्षेत्र में हुई अन्य स्नैचिंग की वारदात के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed