{"_id":"590a27eb4f1c1ba8744420fd","slug":"three-arrested-in-youth-mureder","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार
bureau
Updated Thu, 04 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखड़ा के पास युवक पर हमला कर घायल करने के मामले में धारूहेड़ा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की कुछ दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसके पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिधरावली निवासी विनोद उर्फ मोनू, युधिष्ठर उर्फ यम और मनजीत के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार खरखड़ा निवासी अमित गत 22 अप्रैल को दोस्त भटसाना निवासी विकास के घर गया था। रात को विकास कार से अमित को छोड़ने जा रहा था, इस दौरान खरखड़ा के पास कुछ युवक सड़क के बीच में कार लगाकर शराब पी रहे थे। कार हटाने की बात कहने पर कार में बैठे तीन-चार युवकों ने विकास और अमित पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया जिससे वे घायल हो गए। सिर में गहरी चोट के चलते अमित को गुरुग्राम स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान अमित की मौत हो गई थी, पुलिस ने विकास की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन