{"_id":"66466c71492195d1530928b4","slug":"thousands-of-cash-along-with-gold-and-silver-jewelery-missing-from-home-case-registered-rewari-news-c-198-1-fth1001-204505-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: घर से सोना-चांदी के आभूषण सहित हजारों की नकदी गायब, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: घर से सोना-चांदी के आभूषण सहित हजारों की नकदी गायब, केस दर्ज
Fri, 17 May 2024 01:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 17 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के अजय नगर स्थित एक घर से चोर सोना-चांदी के आभूषण सहित हजारों रुपये की नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मोहल्ला सैयद सराय हाल अजय नगर निवासी धर्मेंद्र सैनी ने बताया कि वह करोल बाग दिल्ली में काम करते हैं। बुधवार शाम करीब साढ़े 3 बजे उसे सूचना मिली कि उसके घर में चोरी है गई है। जिसके बाद उसने मौके पर आकर देखा तो घर का पिछला दरवाजा टूटा हुआ था। कमरे के अंदर रखी अलमारी से चांदी की सात जोड़ी पाजेब, 9 चांदी के सिक्के, 1 चांदी की चैन, 1 जोड़ी सोने की झुमकी, एक अंगूठी, गुल्लक से करीब 62 हजार रुपये की नकदी गायब थी।
मंदिर से दानपात्र चोरी, केस दर्ज
गांव गोलियाका स्थित बाबा मोहनदास मंदिर में रखे दानपात्र को चुराकर ले गए। रामपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव गोलियाका निवासी मनीष कुमार ने बताया कि रविवार को उसके गांव में स्थित बाबा मोहन दास मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया था। मंदिर में रखे दान पात्र में उसी दिन करीब 4 से 5 हजार रुपये दान राशि आई थी। सुबह मंदिर से दानपात्र गायब था। आसपास तलाश करने के बाद भी कुछ पता नहीं लगा।