फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   This is Haryana's road, Haryana should make arrangements for drainage on it: MLA

ये हरियाणा की सड़क है, हरियाणा ही इस पर पानी निकासी की व्यवस्था करे: विधायक

Sat, 12 Apr 2025 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
This is Haryana's road, Haryana should make arrangements for drainage on it: MLA
फोटो: 15रेवाड़ी। धारूहेड़ा में तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ के साथ भिवाड़ी-धारूहेड़ा बॉर्डर - फोटो : सड़क किनारे नाले में फंसी रोडवेज बस।
धारूहेड़ा। तिजारा के विधायक बाबा बालक नाथ शनिवार को कस्बा के बॉर्डर पर अमेरिकन न्यूरो रोबोटिक फिजियोथेरेपी सेंटर के उद्घाटन समारोह करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर धारूहेड़ा नगर पालिका के चेयरमैन और पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास भी मौजूद रहे। विधायक बाबा बालक नाथ और चेयरमैन के बीच भिवाड़ी धारूहेड़ा बॉर्डर पर केमिकल युक्त पानी को लेकर भी चर्चा हुई। मौजूदा समय में भिवाड़ी के हालात खराब हैं। बॉर्डर पर जलभराव होने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। बालक नाथ ने कहा कि यह हरियाणा की सड़क है, हरियाणा इस पर पानी निकासी की व्यवस्था करें। चेयरमैन ने कहा कि महेश्वरी की काॅलोनी का पानी आता है तो उसकी जिम्मेदारी हमारी है। बाकी भिवाड़ी की है। चेयरमैन ने बताया कि दिशा की मीटिंग में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत के सामने अधिकारियों को कह चुका हूं कि बरसाती पानी तो लिया जा सकता है, मगर बाकि पानी नहीं। फिलहाल अभी तक धारूहेड़ा भिवाड़ी सीमा पर दूषित पानी को लेकर कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। मौजूदा समय में भिवाड़ी के ही हालात ज्यादा खराब हैं। धारूहेड़ा में रैंप बनाकर पानी को प्रवेश करने से रोका गया है, मगर जब ज्यादा बरसात होती है तो पानी धारूहेड़ा के अंदर प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन



पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर भी देखने पहुंचे थे रैंप:

बता दें कि भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र का दूषित पानी घुसने की करीब दो दशक पुरानी शिकायत है। इसी को लेकर प्रशासन द्वारा धारूहेड़ा-भिवाड़ी के बीच सीमा में एक रैंप बनाया था। पिछले वर्ष राजस्थान पुलिस की तरफ से सीमा पर बैरिकेड लगाने को लेकर भी धारूहेड़ा पुलिस के साथ काफी विवाद हुआ था। फिलहाल इसके स्थायी समाधान को लेकर मुख्यालय स्तर तक बात चल रही है। इसे लेकर कई बार बैठकर भी हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed