{"_id":"69289ba1d864ad7ea50f5e14","slug":"there-is-a-water-problem-in-the-institute-for-the-last-eight-months-rewari-news-c-198-1-rew1001-229554-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: समाधान शिविर में डायट प्रिंसिपल ने कहा- संस्थान में आठ महीनों से पानी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: समाधान शिविर में डायट प्रिंसिपल ने कहा- संस्थान में आठ महीनों से पानी की समस्या
विज्ञापन
समाधान शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। लघु सचिवालय सभागार में आयोजित हुए समाधान शिविर में एडीसी राहुल मोदी ने जनसमस्याओं की सुनवाई की। गांव हुसैनपुर में डायट के प्रिंसिपल बीर सिंह ने शिकायत रखी कि उनके संस्थान में पिछले आठ महीनों से पानी की समस्या बनी हुई है। इस बारे में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को कई बार शिकायतें दी जा चुकी हैं लेकिन आज तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
एडीसी ने विभागीय अधिकारियों को इस बारे में तत्काल आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। शिविर में गांव रामपुरा की पंचायत ने समस्या रखी कि उनके गांव में स्ट्रीट लाइटें पिछले काफी समय से खराब पड़ी हुई हैं। इस कारण रात के समय गांव की गलियों में अंधेरा छाया रहता है।
एडीसी राहुल मोदी ने पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि रामपुरा सहित जिला के अन्य गांवों में भी स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। गांव लिसान निवासी विजय कुमार ने भी गांव में पेयजल आपूर्ति की समस्या रहने की शिकायत रखी। एडीसी ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता को पानी की सप्लाई शुरू करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
समाधान शिविर में जमीन का इंतकाल ऑनलाइन करवाने, परिवार पहचान पत्र में आय की राशि अपडेट करवाए जाने, सीवरेज, अवैध कब्जों आदि से संबंधित शिकायतें भी आम नागरिकों द्वारा रखी गईं। एडीसी के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली व जिला महामंत्री हिमांशु पालीवाल भी मौजूद रहे।