फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The people of the city got the gift of 24 crore underpass

शहर के लोगों को मिली 24 करोड़ के अंडरपास की सौगात

Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
The people of the city got the gift of 24 crore underpass
नवनिर्मित डबल फाटक के अंडरपास का लोकार्पण करते केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने शुक्रवार को 24 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेवाड़ी डबल फाटक 58-बी के अंडरपास का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने नई अनाज मंडी रेवाड़ी में नप रेवाड़ी की ओर से रेवाड़ी शहर में 10.69 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों व अन्य विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

नई अनाज मंडी के कार्यक्रम में केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना एवं कॉर्पोरेट अफेयर्स राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी शहर के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। कोविड-19 के चलते शहर के विकास की गति धीमी जरूर हुई थी। अब शहर के विकास का पहिया फिर घूमेगा और शहर में तेजी से विकास कार्य होंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोगों को मजबूत व टिकाऊ सड़क सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनमें अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से कार्य करते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। राव इंद्रजीत सिंह ने 24 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित रेवाड़ी डबल फाटक 58-बी के अंडरपास का लोकार्पण करते हुए कहा कि मुझे यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि वर्ष 2018 में 4 दिसंबर को इस अंडरपास का शिलान्यास भी मैंने किया था। इसका उद्घाटन भी आज मेरे करकमलों द्वारा हुआ है। इस अंडरपास के निर्माण पर 24 करोड़ की राशि खर्च हुई है। जिसमें 16 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार और 8 करोड़ रुपये की राशि हरियाणा सरकार द्वारा खर्च की गई है। उन्होंने अंडरपास में बारिश के पानी की निकासी के लिए अधिकारियों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए। नप रेवाड़ी की चेयरपर्सन पूनम यादव ने केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सहित सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के प्रधान व प्रतिनिधियों ने भी केंद्रीय मंत्री को बुक्के भेंट कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, विधायक कोसली लक्ष्मण सिंह यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद, वीर कुमार यादव, वंदना पोपली, सुनील यादव मुसेपुर, लाजपत, श्याम चुघ, बलजीत यादव, विवेक धींगड़ा, पार्षद सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, एसडीएम रविंद्र यादव, नप अधिकारी हेमंत यादव, अभय सिंह यादव, प्रवीण चिकारा व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

केंद्रीय मंत्री ने इन विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास:
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने 2.8 करोड़ की लागत से ब्रास मार्केट न्यू मंडी टाउनशिप सेक्टर-1 के विकास कार्य, 1.18 करोड़ की लागत से ठोस कूड़ा प्रबंधन प्लांट रामसिंहपुरा की चहारदीवारी का निर्माण, 2.58 करोड़ की लागत से महाराणा प्रताप चौक से भाड़ावास रोड तक व नेहरू पार्क से हाउसिंह बोर्ड कालोनी तक सड़क निर्माण, 1.46 करोड़ की लागत से अग्रसेन चौक से झज्जर चौक वाया मेन मार्केट, रेलवे चौक से गोकल गेट व पुरानी सब्जी मंडी से बाराहजारी तक मेन मार्केट रोड का पुन: निर्माण, 83 लाख रुपये की लागत से नाईवाली चौक से डबल फाटक तक राव तुलाराम पार्क के सामने की सड़क का निर्माण, 63 लाख की लागत से हाउसिंह बोर्ड कालोनी सेक्टर-3 भाग-2 की आंतरिक सड़कों का निर्माण, 57 लाख की लागत से हुडा बाईपास से सनसिटी की दीवार के साथ-साथ सड़क निर्माण, 46 लाख की लागत से सेक्टर-4 मकान नंबर 734 से हुडा बाईपास तक और मकान नंबर 1382 से मकान नंबर 1660 तक की सड़कों का निर्माण, 43 लाख की लागत से दिल्ली रोड गुप्ता मैटल से आरडब्ल्यूए कार्यालय शिव नगर भाग-2 तक की सड़क का निर्माण तथा कंटेनर डिपो से पुराना हाउसिंग बोर्ड सेक्टर-1 तक की सड़क का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed