फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The head of RDS Girls College came out from the toss when the votes were equal

वोट बराबर होने पर टॉस से निकला आरडीएस गर्ल्स कॉलेज का प्रधान

Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
The head of RDS Girls College came out from the toss when the votes were equal
संस्थाओं के ‌नवनियुक्त सदस्य। संवाद - फोटो : Rewari
पब्लिक एजुकेशन बोर्ड के अधीन संचालित शिक्षण संस्थाओं के 12 पदों के लिए रविवार को चुनाव हुआ, जिसमें बोर्ड के सभी 70 कॉलेजियम सदस्यों ने मतदान किया।
विज्ञापन

केएलपी कॉलेज प्रबंधन समिति के लिए अमित गुप्ता, आरडीएस में मुकेश कुमार भट्टेवाला, सतीश स्कूल में सुहेल गुप्ता और सतीश बीएड कॉलेज में नंदकिशोर गुप्ता प्रधान चुने गए। पब्लिक एजुकेशन बोर्ड की तरफ से संचालित इन शिक्षण संस्थाओं के लिए हर तीन साल बाद चुनाव होते हैं। चारों शिक्षण संस्थाओं के 12 पदों के लिए कुल 24 उम्मीदवार मैदान में थे, जबकि सतीश बीएड कॉलेज के उप प्रधान का चुनाव निर्विरोध हो गया था।
रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुए मतदान में दो सदस्यों के मत प्रधान पद के लिए रिजेक्ट किए गए। ढाई बजे मतों की गणना की गई, जिसके परिणाम शाम साढ़े 4 बजे घोषित किए गए।
विज्ञापन

केएलपी एजुकेशन बोर्ड के अमित कुमार बने प्रधान
केएलपी कॉलेज के प्रधान के पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। अमित गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 8 वोट से हराकर विजयी बने। प्रधान उम्मीदवार अमित गुप्ता को 39 वोट तो विरोधी आनंद रूवरूव गुप्ता को 31 वोट मिले। उप प्रधान पद के लिए राकेश शर्मा को 33 व संदीप खंडेलवाल को 37 वोट मिले। महासचिव पद के लिए रजनीकांत सैनी को 33 व कपिल कुमार गोयल को 37 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए हेमंत अग्रवाल को 40 व हेमंत गुप्ता को 30 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश कुमार भट्टेवाला टॉस से बने विजयी
आरडीएस गर्ल्स कॉलेज के प्रधान पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में थे। दोनों उम्मीदवारों को 35-35 वोट मिले। इसके टॉस से नतीजा तय हुआ। जिसमें मुकेश कुमार भट्टेवाला विजयी रहे। वहीं उप प्रधान के महेंद्र गोयल 16 मतों से विजयी हुए। उनको 43 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार गुप्ता को 27। इसी प्रकार सचिव पद के लिए प्रवीन अग्रवाल 8 वोट से विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी अनिल रस्तोगी को 31 वोट मिले। कोषाध्यक्ष को निर्विरोध चुना गया।
नंदकिशोर गुप्ता बने सतीश बीएड कॉलेज के प्रधान
सतीश बीएड कॉलेज में नंद किशोर गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी को 9 वोट से हराकर विजयी बने। उनको 39 मत मिले, जबकि प्रतिद्वंद्वी को 30। प्रेमप्रकाश गोयल को पहले ही निर्विरोध उप प्रधान चुन लिया गया था। महासचिव पद के लिए सुनील भार्गव एक वोट से विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी अजय कुमार गुप्ता को 34 मत मिले। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष को 37 वोट मिले। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश हंडुजा को 4 मत से हराया।

सुहेल गुप्ता बने सतीश स्कूल के चेयरमैन
सतीश स्कूल के चेयरमैन के हुए चुनाव में सुहेल गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी घनश्याम दास गुप्ता हो 8 वोट से हराया। उन्हें 39 वोट मिले। वहीं मैनेजर पद की उम्मीदवार मोनिका सिंगल ने अपने प्रतिद्वंद्वी सतीश को 10 वोट से हराया। कुल 70 वोट पोल हुए थे।

 केएलपी कॉलेज में पीईबी के अधीन आने वाली संस्थाओं के चुनाव परिणाम बताते चुनाव अधिकारी। संवाद

केएलपी कॉलेज में पीईबी के अधीन आने वाली संस्थाओं के चुनाव परिणाम बताते चुनाव अधिकारी। संवाद- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed