फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   The glory of women's power is immense: Adhlakha

नारी शक्ति की महिमा अपार : अधलखा

Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The glory of women's power is immense: Adhlakha
कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित करते संस्था के सदस्य। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में नारी की महिमा का कार्यक्रम ‘नारी तू नारायणी’ का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्यातिथि जीडी गोयंका स्कूल के प्राचार्य डॉ. नवीन अधलखा ने कहा कि नारी शक्ति की महिमा अपार है। सावित्री को जब पता लगा कि उसके पति सत्यवान की आज से सातवें दिन मृत्यु होने वाली है। उसने अन्न जल का त्याग कर निरंतर महामृत्युंजय मंत्र का जाप किया। अन्तत: उसकी सच्ची भक्ति के कारण यमराज को उसके पति को नया जीवन देना पड़ा। उन्होंने कहा कि पतिव्रता की शक्ति निसंदेह महान है।
विज्ञापन

संस्था के प्रधान अरूण गुप्ता, सहसंयोजक परवीन ठाकुर, प्रमुख शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल ने कहा कि बहनों ने अपनी शक्ति पहचाना है। संस्था की प्रधान शशी जुनेजा, रोटरी क्लब मेन की सचिव ज्योति अधलखा, उपप्रधान निशा सीकरी व शिक्षाविद् मधु गुप्ता ने कहा कि आज बहनें खेल, शिक्षा, देश की सुरक्षा चाहे राजनीति सभी क्षेत्रों में अपना नाम ऊंचा कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ा रही हैं। कार्यक्रम में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये मशहूर साइकिल चालक महेश, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव, डॉ. नीतू वर्मा, शिक्षाविद् शगुन मखीजा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आये हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। कार्यक्रम में ओम मल्टी स्पेशल्टी अस्पताल के एमडी डॉ. विक्रम यादव, पवित्रा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष प्रो. अनिरुद्ध यादव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed