{"_id":"684f137c89fc3b2df002bb35","slug":"the-accused-who-fled-with-the-owners-car-and-cash-was-arrested-rewari-news-c-198-1-rew1001-221139-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर फरार आरोपी गिरफ्तार
Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। थाना कसौला पुलिस ने मालिक की गाड़ी व नकदी लेकर 12 साल से फरार वांछित आरोपी रोहतक के गांव मकडौली कलां निवासी रामबीर को गिरफ्तार किया है।
26 जून 2015 को गांव जयसिंहपुर खेड़ा निवासी जगमोहन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसके पास एक टाटा गाड़ी है। उसने गाड़ी पर रोहतक के मकडौली कलां निवासी रामबीर को चालक लगाया था।
रामबीर 31 मई 2013 को उसकी गाड़ी में बावल औद्योगिक एरिया से बैट्रियां भरकर उसे बताए बिना दिल्ली ओखला के लिए चला गया। वह गाड़ी में टायर डलवाने के बहाने से 26 हजार रुपये भी उससे ले गया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर नहीं आया।
उसने फोन पर चालक से संपर्क किया, तो उसने गाड़ी लौटाने से साफ इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कसौला में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। इस मामले में आरोपी रामबीर फरार चल रहा था।
विज्ञापन
अदालत ने वर्ष-2017 में आरोपी रामबीर को पीओ घोषित किया था। पुलिस ने अब रामबीर को गिरफ्तार लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है।