{"_id":"4a1176cdb27d64943bfc0a031a372c8e","slug":"that-s-it-six-months-and-trouble","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस! छह माह की और परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस! छह माह की और परेशानी
रेवाड़ी
Updated Wed, 07 May 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खस्ताहाल हो चुकी शहर की लाइफ लाइन सर्कुलर रोड की कायाकल्प करने के लिए नवीनीकरण का काम शुरू हो चुका है। छह माह में रोड का काम पूरा होगा। छह माह तक लोगों को और परेशानी झेलनी पड़ेगी। सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही पुरानी सड़क की खुदाई का काम शुरू हो गया है। इससे ऊबड़-खाबड़ सड़क होने के कारण शहरवासियों के लिए ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ गई है। वहीं फिलहाल सड़क पर वाहन अब धीमी गति में ही चलेंगे। इससे जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ेगा।
झज्जर चौक तक का बनेगा क्रंकीट मार्ग
सरकार ने सर्कुलर रोड की दशा सुधारने के लिए 4 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। इस राशि से धारूहेड़ा चुंगी से झज्जर चौक तक क्रंकीट रोड का निर्माण होगा। पीडब्ल्यूडी के क्षेत्र में यह मार्ग अंबेडकर चौक से बावल चौक तक ही सीमेंटेड है और शेष मार्ग डामर का है। ऐसी स्थिति में बारिश के दौरान जलभराव और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले पानी के कारण डामर की सड़क जल्द टूट जाती है। इस स्थिति से निपटने के लिए अब पूरे मार्ग को ही सीमेंटेंड बनाया जाएगा। निर्माण में छह माह से भी अधिक का समय लगेगा और क्वालिटी पर खास ध्यान रखने के लिए निर्माण में अत्याधुनिक मशीनों का प्रयोग होगा।
वैकल्पिक व्यवस्था पर नहीं हुआ काम
सड़क निर्माण के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और प्रथम चरण में टेरिफाई मिलेना मशीन से डामर की सड़क की खुदाई हो रही है। इस मशीन से डामरों की सड़कों को एक लेवल में उखाड़ा जाता है ताकि यातायात प्रभावित नहीं हो। अफसरों के मुताबिक यह मशीन पूरी तरह से लेवल में सड़क को उखाड़ती है, इससे ट्रैफिक जाम और दुर्घटना की संभावना नहीं है। साथ ही इससे लेवल भी बेहतर आता है। ठेकेदार ने सड़क की खुदाई तो कर दी है, लेकिन मार्ग पर ट्रैफिक अधिक है और अभी तक वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से अधिक जाम लगने लगा है। सबसे बड़ी मुश्किल दोपहिया और हलके वाहन चालकों को आ रही है। साथ ही शहर में आने वाले भारी वाहनों और रोडवेज व प्राइवेट बसों से भी जाम की समस्या काफी गंभीर होती जा रही है। अब दिन के समय में भी पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का छूट रहा है पसीना
सड़क खुदाई के बाद लगने वाले जाम के कारण बावल चौक और नाई वाला चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को पसीना बहाना पड़ रहा है। इससे पहले दोपहर के समय ट्रैफिक काफी हद तक कम हो जाता था, अब सड़क की खुदाई होने की वजह से दोपहर तक जाम की अधिक समस्या बनी रहती है।