फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   team will go to fields to survey wasted crops from today

Rewari News: आज से बर्बाद फसलों का सर्वे करने खेतों में उतरेंगी टीम

Tue, 28 Mar 2023 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 28 Mar 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
team will go to fields to survey wasted crops from today
आवेदन करने के लिए लाइन में लगे किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में आवेदन के लिए 72 घंटे खत्म होने के बावजूद मंगलवार को भी काउंटरों पर किसानों की लंबी लाइन लग गई। लेकिन आवेदन करने की तिथि निकल जाने की वजह से कृषि विभाग के अधिकारियों ने आवेदन लेने से इंकार कर दिया। इसी के चलते किसानों ने कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इसके बाद अधिकारियों ने किसानों को समझाया और उनके आवेदन लेने शुरू किए।
मंगलवार को 250 से ज्यादा किसानों ने फसल मुआवजा के लिए आवेदन किया। अब बुधवार से विभाग की सर्वे टीम खेतों में सर्वे करना शुरु कर देगी। इसके लिए कृषि विकास अधिकारियों के क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। जिनमें अधिकारियों, के साथ बीमा कंपनियों के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि बारिश व ओलावृष्टि से जिले में सरसों व गेहूं की फसलों में 60 फीसदी से ज्यादा नुकसान बताया जा रहा है। हालांकि कृषि अधिकारियों का 40 से 50 फीसदी नुकसान का अनुमान है। किसानों का कहना है कि अब सरसों के दाने काले पड़ जाएंगे। क्वालिटी भी खराब होगी। गांव गेेलियाकी, मालाहेड़ा, ढकिया, ततारपुर खालसा, कापड़ीवास, मालपुरा, बावल ब्लॉक के गांवों के साथ ही नांधा, बलवाड़ी, जैनाबाद, निमोठ, चिल्हड़, धनोरा सहित अन्य गांवों में नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुआवजा के लिए आवेदन लेने की अंतिम तिथि सोमवार को ही खत्म हो चुकी थी लेकिन कुछ किसान काफी दूर से आए थे तो उनके भी आवेदन ले लिए गए। इसके लिए सरकार द्वारा 72 घंटे निर्धारित किए हुए हैं, उसके बाद आवेदन नहीं लिए जाते। बुधवार से टीमें सर्वे करना शुरू कर देंगी।
- डॉ. दीपक यादव, एसडीओ रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed