फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Support sought from JSW Foundation for the development of Rezang La Park.

Rewari News: रेजांगला पार्क के विकास के लिए जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन से सहयोग मांगा

Sun, 20 Sep 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 20 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Support sought from JSW Foundation for the development of Rezang La Park.
रेवाड़ी। रेजांगला पार्क विकास समिति ने क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पार्क के विकास, सौंदर्याकरण और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन बावल से सहयोग मांगा है। समिति के मुख्य संरक्षक परमात्मा शरण यादव ने 26 अगस्त 2026 को फाउंडेशन के महाप्रबंधक (जीएम) को पत्र भेजकर जनहितकारी कार्यों के लिए सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

समिति की ओर से पार्क में वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टीन शेड बनाने, नया पक्का ट्रैक तैयार करने और मुख्य ट्रैक के साथ कच्चा वॉकिंग ट्रैक विकसित करने का प्रस्ताव रखा गया है। पार्क के सौंदर्याकरण के लिए ट्रैक के दोनों ओर गुड़हल के पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा बंद पड़े फव्वारे को दोबारा शुरू करने और नागरिकों के स्वास्थ्य व व्यायाम के लिए ओपन जिम स्थापित करने की योजना है।
विज्ञापन

शौचालय परिसर में आरओ वाटर कूलर, पूरे ट्रैक पर पर्याप्त लाइटिंग और भ्रमण के दौरान बेहतर वातावरण के लिए म्यूजिक सिस्टम लगाने का भी प्रस्ताव है। पार्क के मुख्य गेट और पार्किंग क्षेत्र में सजावटी लाइटिंग तथा सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। करीब तीन एकड़ भूमि में पार्क को व्यवस्थित रूप से विकसित करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed