फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Students can remain enrolled in graduation till August 31

Rewari News: स्नातक में 31 अगस्त तक दाखिला ले सकते हैं विद्यार्थी

Wed, 28 Aug 2024 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Students can remain enrolled in graduation till August 31
फोटो: 09रेवाड़ी। कोसली महाविद्यालय
फोटो: 09
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले के कॉलेजों में रिक्त सीटों को भरने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से फिर पोर्टल खोला गया है। स्नातक (यूजी) के विभिन्न संकाय में रिक्त सीटों को भरने के लिए रोजाना फिजिकल काउंसिलिंग की जा रही है। रोजाना विद्यार्थियों को दोपहर 12 बजे तक दस्तावेज जमा करवाने के पश्चात दो बजे लिस्ट जारी कर उसी दिन उन्हें शाम 4 बजे तक फीस जमा करवाकर दाखिला लेने के लिए मौका दिया जा रहा है।
फिलहाल 31 अगस्त तक फिजिकल काउंसिलिंग होगी। विद्यार्थियों की हर दिन के हिसाब से लेट फीस लगेगी। जिले में कुल 11 सरकारी कॉलेजों में बीए कोर्स संचालित है। मौजूदा समय में बीए प्रथम वर्ष में कुल 3360 सीट हैं, जिनमें से अभी भी 30 प्रतिशत सीट खाली हैं।
विज्ञापन

कोसली महाविद्यालय में दाखिला की स्थिति
कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में यूजी में बुधवार को बीए कोर्स में 1 विद्यार्थी ने दाखिला लिया है। बीएससी लाइफ साइंस में 1, बीएससी फिजिकल साइंस में 2, बीकॉम में 1 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। फिलहाल मौजूदा समय में बीए में अब तक कुल 228, बीएससी लाइफ साइंस में 54, बीएससी फिजिकल साइंस में 95 और बीकॉम में 21 सीटों पर दाखिले पूर्ण हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोसली स्थित राजकीय महाविद्यालय में दाखिले की स्थिति

संकाय--कुल सीट--भरी गई सीट--रिक्त सीट

बीए--240--228--12

बीएससी लाइफ साइंस--80--54--26

बीएससी फिजिकल सांइस--107--95--12

बीकॉम--80--21--59
------------
वर्जन:
रिक्त सीटों को भरने के लिए स्नातक में 31 अगस्त तक ओपन काउंसिलिंग की जा रही है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी पहुंचकर दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को दाखिले में कोई परेशानी न हो, जिसके लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं।
- डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed