फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports material given to the players of Kanwali school

Rewari News: कंवाली स्कूल के खिलाड़ियों को दी गई खेल सामग्री

Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 08 Jul 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Sports material given to the players of Kanwali school
फोटो: 04रेवाड़ी। कंवाली ​स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ​खिलाड़ियों को खेल सामग्री - फोटो : सरयू में बाढ़।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित ग्रामीण खेल स्टेडियम में चल रही हॉकी नर्सरी में अभ्यास करने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खिलाड़ियों को मंगलवार को खेल सामग्री दी गई।
खिलाड़ियों को खेल सामग्री देने के बाद प्राचार्य अनिल यादव ने कहा कि इस वर्ष स्कूल के खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय प्रबंधन ने 3.50 लाख रुपये की खेल सामग्री हॉकी स्टिक्स, गोलकीपर किट, लेग गार्ड, गेंद, सॉक्स, फुल ड्रेस, गोल पोस्ट, नेट आदि सामग्री खिलाड़ियों को दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्रा ज्योति और रिंकी ने इस वर्ष स्कूली नेशनल टूर्नामेंट में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व किया था। दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। खेलों के क्षेत्र में सूखे की मार झेल रहे पूरे रेवाड़ी जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर हॉकी कोच वीरेंद्र सिंह ने विद्यालय प्राचार्य को आश्वासन दिया कि आने वाले वर्ष में हमारे खिलाड़ी और भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गांव तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे ऐसा हमें पूरा विश्वास है।

इस अवसर पर विजय सिंह, श्रीभगवान, अनिल कुमार, राम सिंह, मिथिलेश कुमारी, सुनीता कुमारी, पूजा यादव, पिंकी यादव, अदिति, किरण कुमारी, सुमेर सिंह, प्रदीप कुमार, करण सिंह, सोनू पीटीआई, विजेंद्र, राकेश, दिनेश, जितेंद्र व रमेश देवी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed