फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Sports competition in village Nimoth on 15th September

Rewari News: गांव निमोठ में खेलकूद प्रतियोगिता 15 सितंबर को

Fri, 30 Aug 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 30 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Sports competition in village Nimoth on 15th September
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव निमोठ स्थित बाबा बिशन दास मंदिर में वामन द्वादशी पर 15 सितंबर को मेला व भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खेल-कूद प्रतियोगिता होगी।
मंदिर कमेटी के प्रधान रविंद्र कुमार यादव व कोषाध्यक्ष सूबेदार मेजर सत्य नारायण सांभरिया ने बताया कि 14 सितंबर रात 9 बजे सुनील गामड़ी व पार्टी के द्वारा जागरण किया जाएगा। 15 सितंबर सुबह 7 बजे हवन यज्ञ के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा। वहीं खेल प्रतियोगिताएं सुबह 11 बजे शुरू होगी। खेलों में विजेता व उपविजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। कबड्डी (नेशनल प्रो) व वॉलीबाल (शूटिंग) में विजेता टीम को 21 हजार रुपये, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये से पुरस्कृत किया जाएगा। बुजुर्ग दौड़, लड़कों की दौड़, लड़कियों की दौड़, लंबी कूद व ऊँची कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 1500 रुपये, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1100 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 700 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। इसी कड़ी में 1100 रुपये की तीन कुश्तियां, 2100 रुपये की दो कुश्तियां, 5100, 11 हजार व 21 हजार रुपये की एक-एक कुश्ती होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed