फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   sport,kabaddi,rewari, player,indian team

कबडडी को ऊंचाइयों तक ले जाउंगाः अनूप

Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Wed, 21 Sep 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
1990 से लगातार अपराजित रही देश की कबड्डी की टीम का नेतृत्व इस बार रेवाड़ी का छोरा अनूप करेगा। मूलरूप से गुडग़ांव के रहने वाले एवं रेवाड़ी पुलिस लाइन में इंस्पेक्टर पद पर तैनात अनूप को सात से 22 अक्तूबर तक गुजरात के अहमदाबाद में होने वाले कबड्डी वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है। अनूप इससे पहले प्रो कबड्डी में यू मुंबा टीम का भी नेतृत्व कर चुके हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला से विशेष बातचीत में अनूप कहा कि 1990 में एशियन गेम्स में कबड्डी को शामिल किया था। तब से अभी तक हमारे देश की टीम हमेशा ही कबड्ड में अपराजित रही है। मेरा प्रयास टीम को अपराजित रखने से कहीं अधिक ऐसी स्कोरिंग करना है कि अन्य किसी भी देश की टीम इसके आसपास भी नहीं पहुंच सके। भारतीय कबड्डी टीम 22 या 24 सितंबर को अहमदाबाद मेें होने वाले कैंप में शामिल होगी। यहां टीम वर्ल्डकप का अभ्यास कराया जाएगा।
विज्ञापन


हरियाणा का कोच दे रहा ट्रेनिंग
अनूप ने बताया कि उनकी टीम के कोच बलवान सिंह हरियाणा से ही हैं। वहीं एक अन्य कोच भास्करन तमिलनाडु से हैं। इनके नेतृत्व में हमारी टीम फिर से विश्वविजेता बनेगी। टीम पूरे जोश से भरी हुई है। सभी को वल्र्ड कप का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के लिए खेलना गर्व की बात
अनूप ने बताया कि वह पहले कबड्डी में यू मुंबा की तरफ से कप्तानी कर चुके हैं। लेकिन वह केवल देश का टूर्नामेंट था। देश के अंदर खेलना और देश के लिए खेलना वो भी कप्तान के रूप में एक अलग बात है। अनूप ने बताया कि कबड्डी की प्रेरणा उन्हें बचपन से ही वरिष्ठ साथियों से मिली। धीरे-धीरे उन्होंने इसे अपना प्रोफेशन ही बना लिया।


अभी चल रहा प्रोबेशनल पीरियड
अनूप का अभी पुलिस में  प्रोबेशनल पीरियड चल रहा है। एक साल तक मधुबन में ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने रेवाड़ी के रोहड़ाई, धारूहेड़ा एवं सदर थाने में ड्यूटी दी। वर्तमान में वह पुलिस लाइन में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed