फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Soil mined and sold in village Bikaner

Rewari News: गांव बीकानेर में खनन कर बेच डाली मिट्टी

Wed, 19 Jun 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 19 Jun 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Soil mined and sold in village Bikaner
रेवाड़ी। बीकानेर गांव में वक्फ बोर्ड और पंचायत की जमीन पर बिना अनुमति खनन करने और रातोंरात सैकड़ों डंपर मिट्टी बेचने का आरोप पड़ोसी गांव के पूर्व सरपंच ने लगाए हैं। पूर्व सरपंच ने सीएम, डीसी, सीएम फ्लाइंग और डीएमओ सहित को पंचायत के खिलाफ एक्शन लेने के लिए पत्र लिखा है। गांव की सरपंच मंजू देवी ने जमीन साफ कराने और मिट्टी को दूसरी जगह डलवाने की बात कहते हुए मिट्टी बेचने के आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

बीकानेर गांव में एक जगह वक्फ बोर्ड की लगभग 8 कनाल जमीन है। इसके पास ही दो-तीन मरला जमीन पंचायत की भी है। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत ने इस जमीन पर जोहड़ खुदवाने का प्रस्ताव पास किया था। इसके बाद जोहड़ खोदने का ठेका भी ठेकेदार को दे दिया गया। शिकायतकर्ता गंगायचा अहीर निवासी पूर्व सरपंच मनसा राम ने दावा किया कि ग्राम पंचायत को वक्फ बोर्ड की जमीन पर जोहड़ बनाने का अधिकार ही नहीं है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच ने सीएम से लेकर उच्चाधिकारियों और सीएम फ्लाइंग को प्रेषित शिकायत में बताया कि इस जमीन की खुदाई का कार्य रात में 15 दिन तक कराया गया। इसके बाद खुदाई से निकली मिट्टी को पास के गांव लिसाना में कई लोगों को प्रति डंपर 4 हजार रुपये के हिसाब से बेच दिया। लगभग 28 लाख रुपये की मिट्टी बेचे जाने का अनुमान लगाया जा रहा है। पूर्व सरपंच मनसा राम ने जिला खनन अधिकारी को भी एक शिकायत दी है, जिसमें ग्राम पंचायत बीकानेर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। अगर मामले की निष्पक्ष जांच होती है, तो गांव में बड़ा मिट्टी घोटाला उजागर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

वर्जन:

बीकानेर में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत मिली है। अगर अवैध खनन पाया गया, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।-इंस्पेक्टर आरजू, जिला खनन कार्यालय।

------

वर्जन
गांव में दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए जोहड़ खुदाई का प्रस्ताव पास किया गया था। इस जमीन को फिलहाल साफ कराया जा रहा है। मिट्टी को दूसरी जगह डलवाया जा रहा है। इसे बेचने के आरोप सही नहीं हैं। जो भी कार्य हो रहा है वह नियमानुसार हो रहा है। लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। - मंजू देवी, सरपंच, बीकानेर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed