{"_id":"603d26758ebc3ee6487f0416","slug":"shopkeeper-beat-two-brother-rewari-news-rtk5978537140","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्लुवाड़ा में दुकानदारों की लड़ाई में कुल्हाड़ी से हमला, एक की हालत गंभीर, आधा घंटा बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्लुवाड़ा में दुकानदारों की लड़ाई में कुल्हाड़ी से हमला, एक की हालत गंभीर, आधा घंटा बंद रहा बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के मोहल्ला बल्लुवाड़ा स्थित नलापुरी हवेली के समीप एक दुकान के विवाद में सोमवार को कुछ लोगों ने दो सगे भाइयों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। दिनदहाड़े बाजार में हुई इस वारदात से दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गुस्साए व्यापारियों ने करीब आधा घंटे तक दुकानें बंद रखी। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार नलापुरी हवेली के पास नरोत्तम सैनी व उसके भाई कविदत्त ने फुटवियर की दुकान की हुई है। उसके ठीक सामने महेंद्र ने हलवाई की दुकान की हुई है। बताया जा रहा है कि नरोत्तम सैनी द्वारा किराया पर ली गई दुकान पहले महेंद्र ने ली हुई थी। नरोत्तम द्वारा दुकान किराया पर लेने के बाद से ही दोनों के बीच विवाद चला आ रहा था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे नरोत्तम व उसका भाई कविदत्त दोनों दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान महेंद्र व दो अन्य कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे लेकर पहुंचे। आरोप है कि दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद पीड़ितों ने भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। दुकानदारों पर हुए हमले के बाद बाजार में दहशत फैल गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।
गुस्साए व्यापारियों ने किया बाजार बंद
सरेआम दुकानदारों पर हुए हमले से गुस्साए व्यापारियों ने करीब आधा घंटा तक बाजार की दुकानों को बंद कर दिया तथा घटना के प्रति रोष जताया। व्यापारियों ने कहा कि दिनदहाड़े दुकानदार पर हमला करने से स्पष्ट है कि बदमाशों को पुलिस प्रशासन का भी कोई डर नहीं है। व्यापारियों ने प्रशासन से बाजारों में पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
जल्द गिरफ्तार करेंगे : एसएचओ
दुकानदार की शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। व्यापारियों की सुरक्षा पुलिस का दायित्व है।
संजय, एसएचओ शहर थाना