फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Shared moments of joy with the elderly at an old age home on Senior Citizens' Day.

Rewari News: वरिष्ठ नागरिक दिवस पर वृद्धाश्रम में बुजुर्गों संग की खुशियां साझा

Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 22 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shared moments of joy with the elderly at an old age home on Senior Citizens' Day.
बुजुर्गों से बातचीत करते गणमान्य। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की ओर से आशियाना वृद्धाश्रम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों के साथ केक काटकर हुई। इस दौरान बावल से राकेश तिवारी, एचआर प्रमुख दिनेश यादव, नवीन यादव, मिंकल और शालिनी मौजूद रहे। सभी ने बुजुर्गों को भोजन परोसा और ताजे फलों का वितरण किया।
बुजुर्गों के मनोरंजन और मानसिक सक्रियता को ध्यान में रखते हुए कंपनी की ओर से आश्रम को कैरम बोर्ड और लूडो सहित अन्य खेल सामग्री भी भेंट की गई।
इस दौरान अधिकारियों ने बुजुर्गों के अनुभव सुने और भविष्य में भी वृद्धाश्रम को हरसंभव सहयोग एवं सेवा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
वहीं, बाबा फरीद सेवा ट्रस्ट की ओर से सचिव ललित दुआ, आदर्श अरोड़ा, सीए जतिन सैनी, सोनिया पोपली और सरला सपड़ा सहित आश्रम के अन्य सेवादार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed