{"_id":"6aa44cc9407a64b0a5011e54","slug":"saurabh-becomes-bar-president-in-rewari-and-nikhil-in-kosli-rewari-news-c-198-1-rew1001-245295-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में सौरभ और कोसली में निखिल बने बार के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी में सौरभ और कोसली में निखिल बने बार के प्रधान
Sat, 12 Sep 2026 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
कोसली में जीत हासिल करने के बाद खुशी जाहिर करते विजेता प्रत्याशी। संवाद
रेवाड़ी। रेवाड़ी बार एसोसिएशन के चुनाव में सौरभ यादव प्रधान निर्वाचित किए गए। वहीं कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव में निखिल यादव प्रधान निर्वाचित हुए। परिणाम की घोषणा के बाद दोनों नवनिर्वाचित प्रधानों ने समर्थकों के साथ जश्न मनाया।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सौरभ यादव को 1140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और तीसरे उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह को 37 वोट मिले।
छह पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रधान पद के चुनाव में निवर्तमान प्रधान किसी भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए। उपप्रधान पद पर अरुण यादव ने भूपेंद्र को 87 वोटों से हराया। अरुण को 887, भूपेंद्र को 800 और भूपेंद्र शर्मा को 223 वोट मिले। महिला उपप्रधान पद पर भागेश ने 1037 वोट हासिल कर कल्याणी को हराया, जिन्हें 873 वोट मिले।
विज्ञापन
सचिव पद पर विशाल यादव विजयी रहे। उन्हें 994 वोट मिले, जबकि मुकेश रंगा को 916 वोट मिले। सह सचिव पद पर नीरू यादव ने 1191 वोट लेकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी को 719 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर महेश 850 वोट लेकर विजयी रहे। पार्थ सिंह को 377 और सन्नी को 643 वोट मिले।
सुबह मतदान शुरू होने के दौरान वोटिंग की गति काफी धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान में तेजी आती गई। दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
वहीं, रेवाड़ी बार में वर्ष 2025 में 1876 मतदाता थे, जो इस बार बढ़कर 2183 हो गए। यानी एक साल में 307 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। यह करीब 16.4 प्रतिशत की वृद्धि है।
कोसली बार...प्रवीण उपाध्यक्ष और अभिषेक सचिव बने
कोसली। कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव में निखिल यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि प्रवीन कुमारी यादव उपाध्यक्ष और अभिषेक सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव में निखिल यादव को 142 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार को 114 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमारी यादव ने 158 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी रेशु देवी को 97 वोट मिले। सचिव पद पर अभिषेक ने 136 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि राजपाल को 119 वोट मिले। वहीं, सहसचिव पद पर निशा यादव और कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। चुनाव में कुल 265 मतदाताओं में से 257 ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजीत भारद्वाज, हरपाल ढिल्लों और विक्रम सिंह लांबा की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव का नतीजा
प्रधान पद पर सौरभ राव को मिले 1140 वोट
बूथ नंबर-- प्रेमपाल सिंह, सौरभ राव, विश्वामित्र यादव
1-- -- 12-- -402-- -244
2-- -- 14-- -383-- -237
3-- -11-- -- 355-- -- 252
कुल: 37-- -- 1140-- -- 733
उप प्रधान पद पर अरुण यादव को मिले 887 वोट
बूथ नंबर-- अरुण यादव, भूपेंद्र-- भूपेंद्र शर्मा
1-- 309-- 262-- 87
2-- 295-- 267-- -72
3-- -283-- -271-- -- 64
कुल-- -887-- -800-- 223
उप प्रधान महिला पद पर भागेश को मिले 1037 वोट:
बूथ नंबर- भागेश-- कल्याणी
1-- -363-- -295
2-- -332-- -302
3-- -342-- -276
कुल-- -1037-- -873
सचिव पद पर विशाल यादव को मिले 994 वोट:
बूथ नंबर-मुकेश रंगा-- -विशाल यादव
1-- 269-- -389
2-- -334-- -300
3-- 313-- -305
कुल-- -916-- -994
सह सचिव पद पर नीरू यादव को मिले 1191 वोट:
बूथ नंबर-- मीनाक्षी-- -नीरू यादव
1-- 230-- 428
2-- 243-- 392
3-- 246-- -372
कुल-- 719-- 1191
कोषाध्यक्ष पद पर महेश को मिले 850 वोट:
बूथ नंबर-- महेश-- पार्थ सिंह-- -सन्नी
1-- -303-- 143-- 212
2-- -287-- 117-- -230
3-- -260-- -117-- -241
कुल-- -850-- -377-- -643
विज्ञापन
रेवाड़ी बार एसोसिएशन के प्रधान पद के चुनाव में पूर्व प्रधान सौरभ यादव ने निवर्तमान प्रधान विश्वामित्र यादव को 407 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। सौरभ यादव को 1140 वोट मिले, जबकि विश्वामित्र यादव को 733 और तीसरे उम्मीदवार प्रेमपाल सिंह को 37 वोट मिले।
विज्ञापन
छह पदों के लिए 15 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रधान पद के चुनाव में निवर्तमान प्रधान किसी भी राउंड में बढ़त नहीं बना पाए। उपप्रधान पद पर अरुण यादव ने भूपेंद्र को 87 वोटों से हराया। अरुण को 887, भूपेंद्र को 800 और भूपेंद्र शर्मा को 223 वोट मिले। महिला उपप्रधान पद पर भागेश ने 1037 वोट हासिल कर कल्याणी को हराया, जिन्हें 873 वोट मिले।
विज्ञापन
सचिव पद पर विशाल यादव विजयी रहे। उन्हें 994 वोट मिले, जबकि मुकेश रंगा को 916 वोट मिले। सह सचिव पद पर नीरू यादव ने 1191 वोट लेकर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी मीनाक्षी को 719 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर महेश 850 वोट लेकर विजयी रहे। पार्थ सिंह को 377 और सन्नी को 643 वोट मिले।
सुबह मतदान शुरू होने के दौरान वोटिंग की गति काफी धीमी रही। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मतदान में तेजी आती गई। दोपहर दो बजे के बाद मतदान केंद्र के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आईं। चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।
वहीं, रेवाड़ी बार में वर्ष 2025 में 1876 मतदाता थे, जो इस बार बढ़कर 2183 हो गए। यानी एक साल में 307 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। यह करीब 16.4 प्रतिशत की वृद्धि है।
कोसली बार...प्रवीण उपाध्यक्ष और अभिषेक सचिव बने
कोसली। कोसली बार एसोसिएशन के चुनाव में निखिल यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की, जबकि प्रवीन कुमारी यादव उपाध्यक्ष और अभिषेक सचिव निर्वाचित हुए। अध्यक्ष पद के चुनाव में निखिल यादव को 142 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी नरेंद्र कुमार को 114 वोट प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमारी यादव ने 158 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी रेशु देवी को 97 वोट मिले। सचिव पद पर अभिषेक ने 136 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की, जबकि राजपाल को 119 वोट मिले। वहीं, सहसचिव पद पर निशा यादव और कोषाध्यक्ष पद पर एकमात्र नामांकन होने के कारण दोनों प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया। चुनाव में कुल 265 मतदाताओं में से 257 ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी अजीत भारद्वाज, हरपाल ढिल्लों और विक्रम सिंह लांबा की देखरेख में संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को अधिवक्ताओं और समर्थकों ने बधाई दी।
रेवाड़ी बार एसोसिएशन चुनाव का नतीजा
प्रधान पद पर सौरभ राव को मिले 1140 वोट
बूथ नंबर
1
2
3
कुल: 37
उप प्रधान पद पर अरुण यादव को मिले 887 वोट
बूथ नंबर
1
2
3
कुल
उप प्रधान महिला पद पर भागेश को मिले 1037 वोट:
बूथ नंबर- भागेश
1
2
3
कुल
सचिव पद पर विशाल यादव को मिले 994 वोट:
बूथ नंबर-मुकेश रंगा