फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Saints and martyrs were born on the land of South Haryana: Rao Narbir

दक्षिण हरियाणा की भूमि पर संतों और शहीदों ने लिया जन्म : राव नरबीर

Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Saints and martyrs were born on the land of South Haryana: Rao Narbir
सेवा आश्रम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा विशेषकर अहीरवाल की भूमि तपो भूमि है। विश्व की प्राचीन पर्वतमाला अरावली और नवीन शिवालिक की पहाड़ियां हरियाणा से होकर ही गुजरती हैं। इन पर्वतमालाओं पर ऋषि-मुनि व तपस्वी सदियों से तप करते आ रहे हैं। हमने इस महान तपो एवं शहीदों की भूमि पर जन्म लिया है, जो शांति एवं सौहार्द का प्रतीक है। इसलिए हमें अग्रणी होकर इस समाज को सुधारने में अहम भूमिका निभानी है।
विज्ञापन

बता दें कि राव नरबीर सिंह गांव दडौली स्थित श्रीमद्भागवत सेवा आश्रम में मंगल एकादशी एवं स्वामी शरणानंद महाराज के जन्मोत्सव समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। आयुष्मान परिवार एवं आश्रम प्रबंधन की देखरेख में आयोजित हुए इस समारोह में मुख्य अतिथि राव नरबीर सिंह को पगड़ी पहनाकर, स्मृति चिह्न देकर व फूलमालाओं के साथ स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री ने कहा कि हमें सैकड़ों योनियों उपरांत मानव जीवन मिलता है, लेकिन हम आपसी झगड़ों व तनाव में इसे व्यर्थ ही गंवा देते हैं। स्वामी शरणानंद एक महान संत थे और उनका आशीर्वाद सदैव उन पर बना रहा। स्वामी शरणानंद का कभी भी गुरुग्राम या रेवाड़ी जाना होता या मेरा इधर से गुजरना होता तो मैं उनका आशीर्वाद लिए बिना नहीं आगे नहीं बढ़ता था। मेरे सुख-दुख में उनका सदैव मार्गदर्शन मुझे मिलता रहा। वे सदैव समाज की तरक्की और शांति की बात किया करते थे। ये हमारा दुर्भाग्य है कि हम उनके जीते जी स्वामी शरणानंद का जन्मदिवस नहीं मना पाए। पूर्व मंत्री बिक्रम ठेकेदार ने राव नरबीर सिंह का अभिनंदन करते हुए कहा कि स्वामी शरणानंद महाराज की इस क्षेत्र ही नहीं, बल्कि दूर-दराज के इलाकों में भी उनकी काफी प्रतिष्ठा थी। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाने का श्रेय राव नरबीर सिंह को ही जाता है। उन्होंने इस हलके में 56 सड़कों का निर्माण कराया तथा फसलों का मुआवजा भी सबसे अधिक दिलवाया। हरको बैंक के चेयरमैन डॉ. अरविंद यादव ने राव नरबीर सिंह को इलाके की मजबूत आवाज बताते हुए कहा कि यह क्षेत्र उनका इंतजार कर रहा है। वह आगे आए, क्षेत्र की सरदारी व लोग उनका स्वागत करने के लिए दिल से तैयार बैठे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खानपुर आश्रम के संचालक प्रद्युम्न महाराज ने की। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक कैप्टन कीर्ति वीर, नूरगढ़ आश्रम के स्वामी गणेशानंद, आश्रम के स्वामी समर्पणानंद, पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास, निवर्तमान पार्षद धर्मेंद्र खटाणा, यादव समाज के जिला अध्यक्ष रामबीर यादव, ब्रह् यादव, जयपाल, हरेद्र यादव, सतपाल थानेदार व सूबेदार रामजस आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed