{"_id":"57cc6bd04f1c1bab303176f2","slug":"road-rewari-people-grant","type":"story","status":"publish","title_hn":"91.89 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
91.89 करोड़ से सुधरेगी सड़कों की सूरत
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Mon, 05 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
412 गांवों में सुध्ारेगी सड़कों की हालत
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग ने 412 गांवों में सड़कों की हालत सुधारने पर 91.89 करोड़ खर्च करने का निर्णय लिया है। ऐसे में क्षतिग्रस्त सड़कों को लेकर आ रही समस्या का समाधान हो जाएगा। विभाग की ओर से इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। बारिश का मौसम समाप्त होते ही इन सड़कों पर मरम्मत का काम शुरू जाएगा।
पीडब्ल्यूडी ने काम पूरा करने में सात माह का समय निर्धारित किया है। उल्लेखनीय है कि शहर के साथ जिले के अधिकतर गांवों की सड़कों की हालत बिल्कुल खस्ता है। इससे लोगों में रोष है और वे इन्हें ठीक कराने के लिए आए दिन धरने-प्रदर्शन करते रहते हैं।
विधानसभा क्षेत्र के अनुसार किया बजट का आवंटन
हरियाणा सरकार की ओर से जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के सुधार के लिए जरूरत के हिसाब से अलग-अलग राशि आवंटित की है। इसमें बावल में सर्वाधिक 48.84 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी के साथ रेवाड़ी विधानसभा के लिए 21.45 करोड़ एवं कोसली विधानसभा की सड़कों के लिए 21.60 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
बारिश में बह गई सड़कें
यूं तो जिले की सड़कें लंबे समय से खराब हैं, लेकिन गत दिनों आई बारिश ने रही सही कसर पूरी कर दी। जिले की मुख्य सड़कों से गांव की ओर जाने वाले अधिकतर अप्रोच रोड की हालत बदतर हो गई हे। जिले में शायद ही ऐसा कोई गांव होगा जिनमें सड़कें ठीक हों। सर्वाधिक बुरा हाल बावल की सड़कों का है।
इन सड़कों की हालत अधिक खराब
रेवाड़ी से कौनसीवास होते हुए नेशनल हाइवे नंबर आठ तक सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। कमालपुर, बिठवानाश, धामलावास, श्योराज माजरा एवं एवं धारूहेड़ा क्षेत्र की सड़कों की हालत भी खराब है। वहीं कोसली में भडंगी से मुमताजपुर, कोसली अड्डे से कान्हड़वास, मुरलीपुर से कान्हड़वास, कोसली सर्विस रोड, नांगल पठानी से बोहतवास तक की सड़कें क्षतिग्रस्त हैं। इसी के साथ बावल से साबन, बावल से सांजरपुर, बावल से खेड़ा मुरार-मंगलेशर माजरी, सुलखा से बधराना एवं खोल क्षेत्र में कई ऐसी सड़कें हैं, जिनकी हालत बहुत बुरी है। अब इन सभी सड़कों की सुध ली जाएगी।
वर्जन
- सरकार शहर के साथ जिले की सभी सड़कों को रिपेयर एवं चौड़ा करने के लिए काम कर रही है। इसके तहत रेवाड़ी में भी करीब 91 करोड़ रुपये की लागत से काम होगा। इसका टेंडर छोड़ दिया गया है। सात माह में सारा काम करा दिया जाएगा।
एसके सिंगला, अधीक्षक अभियंता, पीडब्ल्यूडी