{"_id":"584eea6e4f1c1b676f649da1","slug":"rewari-news-out-of-cash-atm-today-open-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउट ऑफ कैश रहे एटीएम, आज खुलेंगे बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आउट ऑफ कैश रहे एटीएम, आज खुलेंगे बैंक
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
file image
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रेवाड़ी में बैंकों की छुट्टी के तीसरे दिन शहर भर के एटीएम बूथ आउट ऑफ कैश रहे। शहर में लगी 82 एटीएम मशीनों में से एक भी मशीन में कैश नहीं था। कैश के लिए उपभोक्ता दिनभर एटीएम बूथों पर चक्कर काटते रहे, लेकिन कैश नहीं मिला। बता दें कि शनिवार और रविवार को भी शहर भर में केवल दो एटीएम बूथों पर कैश उपलब्ध था, जबकि अन्य मशीनें आउट ऑफ कैश थीं।
मंगलवार को खुलेंगे बैंक
तीन की छुट्टी के बाद मंगलवार को जिले की सभी बैंक शाखाएं खुलेंगी। बैंक शाखा खुलते ही बैंकों के बाहर कैश के लिए उपभोक्ताओं की भारी भीड़ लगेगी। भीड़ पर नियंत्रण रखने के लिए पुलिस प्रशासन व स्वयं सेवी संस्थाओं के सदस्य मुस्तैद रहेंगे। दूसरी ओर बैंककर्मियों का कहना है कैश निकासी को लेकर बैंक मंगलवार से एक ठोस प्लानिंग के तहत कैश वितरित करेगा, वहीं सीनियर सिटीजन और महिलाओं को कैश निकासी में प्राथमिकता दी जाएगी।
मैं सोमवार को शहर के 20 एटीएम बूथों पर गया, लेकिन कैश नहीं मिला। सभी एटीएम मशीनें खाली पड़ी थी। मेरी माता की तबियत खराब है। जरूरी दवाईयों के लिए भी घर में पैसा नहीं है।
विज्ञापन
हरीश कुमार, भाड़ावास गेट
एटीएम मशीनों की अव्यवस्था से तंग आ गए हैं। मुझे सोमवार को बाजार से अपने प्रोफेशनल कैमरे का कुछ सामान खरीदना था, लेकिन जेब में राशन खरीदने के भी पैसे नहीं है। मंगलवार को बैंकों में कैश के लिए मारामारी रहेगी। ऐसे में कई जरूरी काम भी अटके पड़े हैं।
महबूब, चौधरीवाड़ा