फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, missing, girl, not found, angry, villagers, jam, road

लापता लड़की का पता नहीं लगने पर बिफरे ग्रामीण सड़क पर उतरे

Thu, 18 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
rewari news, missing, girl, not found, angry, villagers, jam, road
जाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रेवाड़ी के खोल में पुलिस कार्यप्रणाली से तंग आकर गांव निमोठ के ग्रामीणों ने बुधवार को रेवाड़ी- महेंद्रगढ़ रोड पौने दो घंटे जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों का आरोप है कि छह दिन से गांव की लड़की लापता हैै, पुलिस आज तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। जानकारी मांगने पर ग्रामीणों का डांटा जा रहा है। रोड जाम करने से पहले ग्रामीणों ने पंचायत कर पुलिस पर आरोप लगाए।


पीड़ित के पिता ने बताया कि 11 अगस्त की रात्रि को उसकी लड़की को गांव का ही एक लड़का बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। छह दिन बीतने के बाद लड़के और लड़की को कोई सुराग नहीं लगा है। बुधवार को हुई पंचायत के बाद आक्रोशित ग्रामीण डहीना पुलिस चौकी पहुंचे। इसके बाद प्रदर्शन कर रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने नारेबाजी कर पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाया। जाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे एसएचओ खोल भीष्म कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बाद में रेवाड़ी से पुलिस बल के साथ पहुंचे एएसआई अशोक कुमार ने ग्रामीणों को शीघ्र बरामदगी आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी हुई है। लड़का और लड़की के फोन बंद हैं। इस कारण कुछ देरी हो रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- भीष्म कुमार, एसएचओ, खोल थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed