फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   rewari news, cash, not, received, bank, life, try

कैश न मिलने पर बैंक में जान देने की कोशिश

Thu, 24 Nov 2016 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
rewari news, cash, not, received, bank, life, try
फंदा - फोटो : अमर उजाला
खोल के नांगल-मूंदी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से कैश नहीं मिलने से परेशान एक किसान ने बैंक के शटर पर फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को ऐसा करने से रोक दिया। इसके बाद शाम को कैश खत्म होने की सूचना मिलते ही गुस्साए उपभोक्ताओं ने बैंक का शटर भी डाउन कर दिया। उसे बाद में खुलवाया गया। परेशान खाताधारकों को कहना है कि चार दिन से लोगों की कॉपी बैंक में जमा है लेकिन हर रोज शाम को सुनने को मिलता है कैश आएगा तब देंगे।
विज्ञापन


देहलावास निवासी रघुवीर बुधवार को नांगल-मूंदी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में पैसे निकलवाने आया। पैसे नहीं मिलने से नाराज किसान ने शटर पर कपड़े का फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। वहां मौजूद लोगों ने मुश्किल से रोका। वहीं बैंक में मौजूद उपभोक्ता निशा कुमारी देहलावास और कृष्ण ने बताया कि तीन दिन पूर्व बैंक में रुपये लेने के लिए कॉपी जमा की थी। तीन दिन से रोज सुबह बैंक आते हैं और बिना रुपये लिए ही शाम को लौट जाते हैं। यह स्थिति केवल उनके नहीं बल्कि अधिकांश उपभोक्ताओं के साथ हो रहा है। उन्होंने बताया कि वे खेती करते हैं। मजदूरों के रुपये देने हैं। उनके पास रुपये नहीं है और बैंक कर्मचारी शाम को कह देते हैं कि कैश खत्म हो गया है। जब कॉपी जमा है तो पहले उनको कैश मिलना चाहिए। लोगों का यह भी आरोप है कि जब बैंक के असिस्टेंट मैनेजर से बात की जाती है तो वह बाहर बैठने को कह देते हैं। पूरे दिन बैंक के बाहर बैठे रहते हैं, लेकिन बैंक कर्मचारियों को रवैया नहीं बदला। परेशान उपभोक्ताओं ने बैंक का शटर भी डाउन कर दिया।
विज्ञापन

 
सूचना पर मौके पर पहुंचने के बाद किसान रघुबीर सिंह को समझा बुझाकर बैंक से पैसे दिलाकर घर छोड़ा गया है। वहीं बैंककर्मियों से भी वीरवार को बात कर बैंक खाताधारकों के साथ सलीके से पेश आने की हिदायत दी जाएगी। - चंद्रशेखर, चौकी इंचार्ज, डहीना पुलिस चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन


कैश की डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने की वजह से परेशानी आ रही है। अगले दो दिनों में स्थिति पूरी तरह ठीक हो जाएगी। वहीं बदसलूकी करने वाले कर्मियों को फटकार लगाई है। मैनेजर वीरवार से ज्वाइन कर लेंगे। खाताधारकों से व्यवहार अच्छा रहेगा।  - नरपाल सिंह यादव, एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed