{"_id":"579cfc4b4f1c1ba61521f050","slug":"rewari-news-bypass-haryana-government-file-send-rao-inderjeet","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेवाड़ी बाइपास का काम हरियाणा सरकार नहीं करा सकती तो मुझे भेजे फाइल मैं करा दूंगा : राव इंद्रजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेवाड़ी बाइपास का काम हरियाणा सरकार नहीं करा सकती तो मुझे भेजे फाइल मैं करा दूंगा : राव इंद्रजीत
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
राव इंद्रजीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि रेवाड़ी बाइपास के लिए लगने वाली राशि 500 करोड़ से बढ़कर 1000 करोड़ हो गई है। मुख्यमंत्री ने दो वर्ष पूर्व बावल रैली में इस बाइपास की घोषणा की थी। अगर सरकार के पास बाइपास बनाने के लिए राशि नहीं है तो वह फाइल उनके विभाग के पास भेज दे। वह इसे शीघ्र स्वीकृत कर लेंगे। केंद्रीय मंत्री ने यह बात शनिवार शाम गोद लिए गांव बोलनी में करोड़ों रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास के अवसर पर कही।
2017-18 के बजट में गांव के विकास के लिए होगा अलग से बजट
शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने कहा कि जिस तरह से गांवों लोगों का पलायन हो रहा है उसके हिसाब से 2050 तक 65 फीसदी आबादी शहरी हो जाएगी। जिसके कारण लोगों को मूलभूत सुविधाओं तक के लिए शहरों में संघर्ष करना पड़ेगा। बरसात के कारण गुडग़ांव में लगे जाम को भी उन्होंने शहरी जनसंख्या दवाब बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के गांवों को शहरों की तर्ज पर विकसित करने के लिए 2017-18 के बजट में जिलेवार गांव के लिए अलग से बजट देने के प्रावधान पर कार्य कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले बजट में गांव के विकास के लिए अलग से बजट होगा।
सीएम न बनने की टीस आई मंच पर
मंच संचालन कर रहे वक्ता प्रो. निहाल सिंह ने कहा कि दक्षिण हरियाणा के लोगों को राव इंद्रजीत का सीएम नहीं बनने का दर्द है। इस पर लोगों ने हाथ उठाकर अपना समर्थन दिया। जैसे ही राव इंद्रजीत ने अपना संबोधन शुरू किया तो उन्होंने सीएम बनने की बात पर सहमति जताते हुए कहा कि दक्षिण हरियाणा ने सरकार में 13 विधायक दिए हैं। उन्होंने कहा कि सीएम बनने पर विकास कुछ ज्यादा जरूर होता, लेकिन सीएम बनाने का अधिकार पार्टी करती है। उन्होंने कहा कि वह सीएम बने या ने बने लेकिन यहां के लोगों को नौकरी एवं विकास में भागेदारी जरूरी है।
विज्ञापन
शिलापट में मौजूद, मंच से नदारद पूर्व मंत्री
राव इंद्रजीत के करीबी कहे जाने बिक्रम सिंह ठेकेदार से मंत्री पद छीनने का दर्द शनिवार को गांव बोलनी में कार्यक्रम के दौरान दिखा। राव के प्रत्येक कार्यक्रम में साथ दिखने वाले कोसली विधायक एवं पूर्व मंत्री बिक्रम यादव शिलापट एवं पोस्टरो में तो मौजूद थे, लेकिन कार्यक्रम में उन्होंने शिरकत नहीं कर अपनी नाराजगी जाहिर जरूर की।
यूपी चुनाव में जाएंगे हरियाणा के दलित नेता
केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने मंच से अपने संबोधन में कहा कि गुजरात में हुई घटना के बाद दलित समुदाय द्वारा भाजपा की ओर आने में प्रश्र चिन्ह लग गया है। उन्होंने कहा कि यूपी बीजेपी अध्यक्ष केवश प्रसाद मौर्य की उनसे बात हुई है,उन्होंने हरियाणा से दलित नेताओं की लिस्ट मांगी है। जो कि यूपी में भाजपा के पक्ष में माहौल बना सकें। पूर्व मंत्री एमएल रंगा द्वारा राव इंद्रजीत का मंच शेयर करने पर राव ने कहा कि अब रंगा उनके पास आ गए है, इसलिए रंगा को यूपी में चुनाव प्रचार का जिम्मा सौंपा जाएगा। गौरतलब है कि रंगा बावल से आइएनएलडी की टिकट पर चुनाव जीतकर प्रदेश में मंत्री रह चुके हैं। कार्यक्रम में जन पीएचईडी राज्य मंत्री डॉ बनवारी लाल ने भी संबोधित किया।
इन परियोजनाओं का हुआ उद्घाटन एवं शिलान्यास
शहरी विकास राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचे राव इंद्रजीत गोद लिए गांव बोलनी में गढ़ी, बोलनी, बगथला एवं खेड़ी मोतला के लिए लगभग दस करोड़ की लागत से बनने वाली नहरी जल पर आधारित जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास, सरचार्ज ऑन वेट स्कीम के तहत पक्की गलियों एवं नालियों के निर्माण का शिलान्यास, जिला योजना स्कीम के तहत नव निर्मित सामुदायिक केंद्र का उद्धाटन एवं गांव फीरनी का उद्घाटन किया।
ये रहे मौजूद
पटौदी विधायक बिमला देवी, जिला प्रमुख मंजू बाला, जिलाध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, लोकसभा निगरानी अध्यक्ष लक्ष्मण यादव, डॉ एमएल रंगा, उपायुक्त डॉ यश गर्ग एवं एडीसी कैप्टन मनोज सहित अनेक अधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।