{"_id":"63276b6dccf1cb1a372a496c","slug":"rewari-is-the-mine-of-heroes-and-holy-place-rewari-news-rtk658414158","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरों की खान और धर्म का पवित्र स्थान है रेवाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरों की खान और धर्म का पवित्र स्थान है रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर की पंजाबी धर्मशाला में रविवार को हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में धर्म नगरी रेवाड़ी की महिमा का कार्यक्रम ‘म्हारी रेवाड़ी, सबसे न्यारी’ का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि अजय कांटीवाल प्रदेश उपाध्यक्ष आंबेडकर सम्मान कार्यक्रम कमेटी, समाजसेवी एडवोकेट सुनील भार्गव व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि रेवाड़ी जिला वीरों की खान है। यहां के मुठ्ठीभर वीरों ने चीन के साथ युद्ध में रेजांगला पोस्ट पर शत्रु सेना के छक्के छुड़ा दिये। चीनी सैनिक बड़ी संख्या में मारे गए।
रेवाड़ी के जोनावास की वीर बेटी संतोष यादव ने दो बार एवरेस्ट विजय करके भारत वर्ष की पहली महिला पर्वतारोही का सम्मान प्राप्त किया। जिसके लिये उन्हें पदमश्री से भी सम्मानित किया। वर्तमान में भी कोई भी वीरता का किस्सा हो उमसें रेवाड़ी के वीरों का नाम सबसे ऊपर आता है। रेवाड़ी के हेमचंद्र विक्रमादित्य ने शेरशाह सूरी को हराकर प्रथम हिंदू सम्राट होने का गौरव प्राप्त कर रेवाड़ी का मान बढ़ाया। एसएस जैन सभा के प्रधान अरुण गुप्ता, सहसंयोजक परवीन ठाकुर, शिक्षाविद डॉ बलबीर अग्रवाल ने कहा कि रेवाड़ी का लोको हेरिटेज देश का पहला रेलवे म्यूजियम है। जहां बड़ी संख्या में ऐतिहासिक भाप के इंजन व अन्य बहुत सी रेलवे संबंधी जानकारी उपलब्ध है। जिसे देखने दूर दूर से पर्यटक आते हैं। महिला प्रधान एडवोकेट दिव्या राजपाल, उपप्रधान निशा सीकरी, सेक्टर-4 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की प्रधान मुकेश देवी, शिक्षाविद मधु गुप्ता व समाजसेवी अनीता भार्गव ने कहा कि धर्म नगरी रेवाड़ी जहां पौराणिक काल में श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम का विवाह राजा खेत की बेटी रेवती से हुआ। आज भी वह स्थान बलभद्र सराय के नाम से विख्यात है। रेवाड़ी का घंटेश्वर मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर, सेक्टर-एक का श्याम बाबा का मंदिर जहां दूर दूर से श्रद्धालु आते हैं व अपनी मन्नत पूरी करते हैं। संस्था के सहसंयोजक परवीन ठाकुर व संरक्षक प्यारे लाल के जन्मदिन की सभी ने शुभकामनाएं दीं।
जया किशोरी के प्रसिद्ध भजन ‘काली कमली वाला मेरा यार है’ पर सभी ने नृत्यम का आनंद लिया। अतिथियों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मास्टर देवेंद्र कुमार, राजेंद्र गेरा, सोनिया कपूर, ओजस्वी, पूर्वांशी, कपिल कपूर, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, प्रीति, सुदर्शन मेंहदरता, जगदीश मखीजा, बाला सोनी, प्रकाश मेहता, लवली, अशोक तनेजा, कैलाश सोनी, राजेंद्र सिंह व साथियों ने सहयोग किया।