फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Revenue loss of Rs 1 crore due to strike, 150 registries affected

Rewari News: हड़ताल से राजस्व को 1 करोड़ का नुकसान, 150 रजिस्ट्री प्रभावित

Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Dec 2023 11:53 AM IST
विज्ञापन
Revenue loss of Rs 1 crore due to strike, 150 registries affected
रेवाड़ी। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स की हड़ताल की वजह से सोमवार को लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां सरल केंद्र में सभी कुर्सियां कंप्यूटर ऑपरेटर्स से भरी रहती थी तो वहीं सोमवार के दिन कुर्सियां खाली मिली। लोग आए और कुछ देर इंतजार करने के बाद खाली कुर्सियों को देखकर वापस चले गए। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हुई जो लोग ग्रामीण क्षेत्र से लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में आए थे। बुजुर्ग लोगों के लिए भी परेशानियां काफी अधिक रही, इस दौरान लोगों ने अपनी नाराजगी भी व्यक्त की। दूसरी तरफ तहसील में भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की थी। लोग रजिस्ट्रियां करवाने के लिए आए, मगर कंप्यूटर आपरेटर्स ना होने की वजह से उन्हें वापस घरों की ओर लौटना पड़ा। यही स्थिति पूरे जिले में रही। जिले के सभी तहसीलों में जहां रजिस्ट्रियां होती हैं वहां पर कामकाज बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। हड़ताल अब कब खत्म होगी, इसे लेकर अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। कंप्यूटर प्रोफेशनल्स के प्रधान का कहना है कि अभी सरकार से एक दौर की वार्ता तो हुई है। मगर कोई ठोस नतीजा नहीं निकला है। जैसे ही मांगे पूरी हो जाएंगी, उसके बाद हड़ताल खत्म करके वापस काम पर लौट जाएंगे। उनका कहना है कि पहले भी मांगों को लेकर सरकार को चेताया गया थी, मगर बात नहीं सुनी गई। जिस वजह से हड़ताल करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।
विज्ञापन


रोजाना होती है 150 रजिस्ट्रियां, राजस्व को बड़ा नुकसान

जिले में तीन तहसील और पांच उप तहसील है। रेवाड़ी तहसील में रोजाना 30 से 35 रजिस्ट्रियां होती है और बाकी तहसीलों में रोजाना 20 से 25 रजिस्ट्रियां होती हैं। सभी तहसीलों को मिलाकर कुल 150 रजिस्ट्री के आसपास आंकड़ा रोजाना पहुंचता है। ऐसे में राजस्व को भी काफी नुकसान हुआ है। करीब 1 करोड़ के आसपास का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन


जनसंवाद यात्रा में 18 से 20 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की लगी थी ड्यूटी

रोजाना जनसंवाद यात्रा भी चल रही है। इस यात्रा में करीब 18 से 20 कंप्यूटर ऑपरेटर्स की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में यात्रा के दौरान जो कार्य कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से होते थे वह भी पूर्ण रूप से बंद हो चुके हैं। जिले में कुल कंप्यूटर ऑपरेटर्स 87 है जोकि हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरल केंद्र में रोजाना आते हैं 200 के करीब लोग

बुजुर्ग वेद प्रकाश, रोशन लाल ने कहा कि वह 30 किलोमीटर दूर से यहां पर सरल केंद्र में आए थे। एक घंटे तक बैठे रहे। बाद में मालूम चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। आने-जाने में काफी परेशानी होती है। अंकिता ने बताया कि वह सीएम विंडो लगाने के लिए आई थी। यहां पर पता चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं।
सरल केंद्र में रोजाना 200 के करीब लोग अपने कार्यों को आते हैं, ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकती है कि लोगों को कितनी परेशानी होती होगी।

कंप्यूटर ऑपरेटर्स द्वारा दी गई तहसील-उपतहसील में रजिस्ट्रियों की जानकारी

क्षेत्र अनुमानित रजिस्ट्रियां

रेवाड़ी 30 से 35
बावल 23 से 28
कोसली 23 से 26
धारूहेड़ा उप तहसील 25 से 28
डहीना उप तहसील 15 से 20
नाहड़ उप तहसील 16 से 20
मनेठी उप तहसील 14 से 18
पाल्हावास उपतहसील 14 से 18

-------

लघु सचिवालय में होते हैं ये सभी कार्य

नए राशन कार्ड 15 दिन
डुप्लीकेट राशन कार्ड 7 दिन
पीपीपी से जोड़ना नाम जोड़ना तथा हटाना 7 दिन
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा जाति प्रमाण पत्र 7 दिन
निवास एवं रिहायशी प्रमाण पत्र 7 दिन
लर्निंग चालक लाइसेंस जारी करना 5 दिन
स्थाई चालक लाइसेंस जारी करना 7 दिन
हल्के वाहनों का पंजीकरण करना 7 दिन
भूमि का पंजीकरण उसी दिन
भूमि का इंतकाल 5 दिन
भूमि संबंधी नकल प्रदान करना 5 दिन
पानी सीवर का नया कनेक्शन जारी करना 12 दिन
जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करना 3 दिन
बिल्डिंग प्लान की अनुमति बारे 25 दिन

------

सरल केंद्र में जरूरी काम के लिए आया था। कुछ देर इंतजार करने के बाद मालूम चला कि सभी कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। निराश होकर वापस घर की और लौटना पड़ा।


आजाद

सीएम विंडो लगवाने के लिए सरल केंद्र में आया था। कुछ देर बाद मालूम चला कि कंप्यूटर ऑपरेटर्स हड़ताल पर हैं। काफी परेशानी हुई, क्योंकि दूर से आए थे।

ओमप्रकाश

मांगों को लेकर पहले ही सरकार को चेताया गया था। मगर इस और कोई भी ध्यान नहीं दिया गया है। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। सरकार से अपील है कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।

दयाशंकर, प्रधान, कंप्यूटर प्रोफेशनल्स संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed