{"_id":"6b00942dddf7a3a51c04af94","slug":"resolve-pending-complaints-within-a-week-sdm-rewari-news-c-198-1-rew1001-249005-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में करें निपटारा : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित शिकायतों का एक सप्ताह में करें निपटारा : एसडीएम
Sat, 21 Nov 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। एसडीएम कोसली विजय कुमार यादव ने शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को लंबित पुरानी शिकायतों का एक सप्ताह में निपटारा करने के निर्देश दिए।
बैठक से पहले गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दुष्यंत कुमार बेहेरा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की शिकायतों की समीक्षा की।
एसडीएम ने कहा कि सीएम विंडो आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। अधिकारी प्रत्येक शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई कर शिकायतकर्ता को उचित समाधान दें। उन्होंने कार्रवाई रिपोर्ट (एटीआर) समयबद्ध पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
उन्होंने एसएमजीटी पोर्टल की समीक्षा करते हुए विभागाध्यक्षों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की नियमित निगरानी करने और शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।