फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Rape done by asking to leave coaching center, case registered

कोचिंग सेंटर छोड़ने की बात कहकर किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Rape done by asking to leave coaching center, case registered
रेवाड़ी। जिले में एक नाबालिग छात्रा को होटल में ले जाकर उसके गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को कोचिंग सेंटर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा कर ले गया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कसौला थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 12वीं की परीक्षा पास कर चुकी नाबालिग छात्रा शहर की एक संस्था में इंग्लिश की कोचिंग लेती है। वीरवार को उसके ही गांव का 23 साल का युवक उसे घर से कोचिंग जाते समय रास्ते में मिला। आरोपी ने उसे रेवाड़ी स्थित कोचिंग सेंटर छोड़ने की बात कहकर बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि आरोपी उसे कोचिंग सेंटर लेकर जाने की बजाय सीधे शहर के एक होटल में ले गया। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घबराई छात्रा घर पहुंची तो परिजनों ने उससे कारण पूछा। छात्रा ने खुद के साथ हुई आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed