फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Private school verification on the RTE seat declaration portal is incomplete, with the deadline extended to June 3.

Rewari News: आरटीई सीट घोषणा पोर्टल पर निजी स्कूलों का सत्यापन अधूरा, अब 3 जून तक बढ़ी अंतिम तिथि

Fri, 29 May 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 29 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Private school verification on the RTE seat declaration portal is incomplete, with the deadline extended to June 3.
रेवाड़ी। जिले में शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) सत्र 2026-27 के तहत सीट घोषणा पोर्टल पर निजी स्कूलों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य अब तक पूरा नहीं हो पाया है। जिले के सात निजी विद्यालयों में से किसी का भी सत्यापन पूर्ण नहीं हुआ है। इसको देखते हुए मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सत्यापन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 3 जून कर दी है।
विज्ञापन

मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने पहले निजी स्कूलों को मान्यता प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के लिए 20 मई तक का समय दिया था लेकिन विभिन्न कारणों से कई स्कूल निर्धारित समय में प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान यह सामने आया कि कई जिलों में सत्यापन की स्थिति बेहद धीमी है। अगर पूरे प्रदेश की बात करें तो केवल 12 जिलों में निजी स्कूलों के दस्तावेजों का सत्यापन कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो पाया है जबकि 10 जिलों में अभी भी यह प्रक्रिया लंबित चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि सीट घोषणा पोर्टल पर अपलोड किए गए मान्यता प्रमाण पत्रों और अन्य संबंधित जानकारियों का जल्द से जल्द सत्यापन सुनिश्चित किया जाए।
विभाग ने स्पष्ट किया है कि आरटीई के तहत प्रवेश प्रक्रिया और अन्य संबंधित गतिविधियां डेटा सत्यापन पूरा होने पर ही निर्भर करेंगी। ऐसे में शेष स्कूलों को तय समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

--------------
इन जिलों में सत्यापन कार्य लंबित :

जिले का नाम-- कुल स्कूल-- लंबित स्कूल

रेवाड़ी-- 7- - 7

भिवानी-- 71- - 71

चरखी दादरी- - 16- - 16

फरीदाबाद- - 34 - -34

हिसार-- 137- - 137

जींद-- 50- - 50

कैथल-- 176 - -149

नूंह -- 07- - 07

पंचकूला-- 17- - 17

पानीपत-- 51 - -51
-------------
वर्जन :
मौलिक स्कूल शिक्षा निदेशालय ने आरटीई सीट घोषणा पोर्टल पर निजी स्कूलों का सत्यापन करने के लिए अब 3 जून तक मोहलत दी है। सभी संबंधित स्कूलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि आरटीई प्रवेश प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न आए। -प्रदीप दहिया, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed