फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Prajapati Samaj should work to increase its stature in politics: Roshan Lal

प्रजापति समाज राजनीति में कद बढ़ाने का काम करे : रोशन लाल

Sun, 28 Jul 2024 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Jul 2024 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prajapati Samaj should work to increase its stature in politics: Roshan Lal
फोटो: 35रेवाड़ी। महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पार्पित करते समाज के ल
रेवाड़ी। शहर के प्रजापति चौक पर प्रजापति कुम्हार सभा की ओर से महाराजा दक्ष प्रजापति की जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। इससे पहले महाराजा दक्ष प्रजापति की झांकी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

समाज के लोगों ने बुद्धों माता चौक से शहर में परिक्रमा कर प्रजापति चौक तक सुंदर झांकी निकाली। इसके पश्चात दक्ष प्रजापति के चित्र के सामने प्रजापति चौक पर सबसे पहले मुख्य अतिथि ओमप्रकाश रिटायर्ड मैनेजर और अन्य अतिथियों ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में प्रजापति कुमार सभा के सभी सदस्यों का माला पहनाकर व पगड़ी बांधकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दौलत राम 360, विशेष अतिथि लक्ष्मण दास उद्योगपति गोकलगढ़, विशिष्ट अतिथि दिलीप सिंह पूर्व प्रधान राज मिस्त्री एसोसिएशन रेवाड़ी व विशेष सहयोगी रोशन लाल ठेकेदार अध्यक्ष प्रजापति कुम्हार सभा रेवाड़ी रहे।
विज्ञापन

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। प्रधान रोशन लाल ने आए हुए सभी प्रजापति समाज के लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने राजनीतिक हिस्सेदारी पर जोर देते हुए कहा कि प्रजापति समाज आने वाले समय में अपना राजनीति में कद बढ़ाने का काम करें। सभी ने हाथ उठाकर भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में प्रजापति समाज विधानसभा व लोकसभा के चुनाव भी लड़ेगा। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में नीरू प्रजापति, भावना प्रजापति व भारतीय प्रजापति चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। नशे से दूर रहना चाहिए और सभी को मिलकर समाज में एक साथ रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौलत राम, वीर सिंह प्रधान, हरिकिशन प्रधान, संजय प्रजापति ने अपना संबोधन रखा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतीराम प्रधान बावल, दीपक पार्षद बावल, सुंदरलाल, आशीष सरपंच, राजेश सरपंच, नरेंद्र सरपंच तुर्कियावास व वर्तमान और पूर्व सरपंच सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed