फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   politrics,BJP,people,rewari

छह माह में हर वर्ग भाजपा सरकार से परेशान: योगेंद्र यादव

Tue, 13 Sep 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Tue, 13 Sep 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
politrics,BJP,people,rewari
राजनी‌ति - फोटो : demo pic
स्वराज अभियान के संयोजक योगेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन से छह माह में ही हर वर्ग परेशान हो गया है। उन्होंने राज्य में भाजपा सरकार को हरियाणा की जनता के साथ हुआ सबसे बड़ा मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा कि अमूमन कोई भी जीती पार्टी दो साल तक चहेती रहती है और धीरे-धीरे वजूद खोती है, लेकिन मनो सरकार ने छह महीने में ही यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


उन्होंने दिल्ली में आप सरकार और पंजाब में बादल सरकार पर भी निशाना साधा। योगेंद्र यादव स्वराज अभियान की कार्यशाला के दौरान रेवाड़ी के बोहतवास अहीर स्थित राव खेमचंद महाविद्यालय में पहुंचे थे।
विज्ञापन


योगेंद्र यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आरक्षण मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट तक की साफ गाइडलाइन है, बावजूद इसके पालना नहीं होती। आज राजनीति से विदुर गायब हो गए हैं, इसलिए कुरुक्षेत्र युद्ध निश्चित है। कॉलेज में चल रही कार्यशाला में रेवाड़ी के अलावा फरीदाबाद, मेवात और गुड़गांव के वॉलंटियर भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यादव बोले कि धर्मनिरपेक्षता मतलब अल्पसंख्यकों के वोट बैंक की राजनीति और सामाजिक न्याय महज शुद्ध जातिवाद, व्यवस्था को तोड़ने पर योग्यतावाद तक टिका है। उनकी संस्था का मोटिव लोगों को शॉर्ट नहीं बल्कि लांग टर्म में होने वाले लाभों से अवगत कराना है।

पंजाब में महज नैतिक सपोर्ट, 2 अक्तूबर को फैसला
पंजाब में उनकी पार्टी के उतरने के सवाल पर योगेंद्र यादव बोले कि पार्टी पंजाब में चुनाव नहीं लड़ेगी। साथ ही कहा कि पंजाबी बादलों से छुटकारा पाना चाहते हैं। आप से सांसद डॉ. धर्मबीर गांधी को फिलहाल नैतिक रूप से सपोर्ट करना तय हुआ है। 2 अक्तूबर को यह फैसला होगा कि इसके अलावा पार्टी कहां-कहां से चुनाव लड़ेगी। उनका उद्देश्य पार्टी को चुनावी मशीन बनाना नहीं है।

---------
कल को आकार दे वही कलाकार
 थियेटर ऑफ रेलेवेंस के सृजक व प्रयोगकर्ता मंजुल भारद्वाज ने कहा कि 11 से 13 सितंबर तक चलने वाली स्वराज कार्यशाला में स्वराज अभियान के वॉलेंटियर्स को चैतन्य अभ्यास, मानव की अपेक्षाएं, खेती और किसानी आंदोलन, नशाखोरी के विरुद्ध आंदोलन, सेक्युलरवाद, आरक्षण, आर्थिक नीति, कश्मीर, नई आर्थिक नीति आदि विषयों पर समझाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कलाकार का मतलब कल को आकार देने वाला होता है। यहां खुद को तराशने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed