{"_id":"65ec9ad7aca4446d4b00722f","slug":"police-issued-traffic-advisory-regarding-prime-ministers-program-rewari-news-c-198-1-rew1003-201823-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
Sat, 09 Mar 2024 10:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 09 Mar 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला गुरुग्राम में 11 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित द्वारका एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने आमजन की सुविधा के लिए एडवाइजरी जारी की है। सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का गुरुग्राम में प्रवेश वर्जित है। इसलिए रेवाड़ी से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों का 10 मार्च को शाम 5 बजे से अगले दिन कार्यक्रम समाप्ति तक गुरुग्राम में प्रवेश वर्जित रहेगा।
रेवाड़ी पुलिस द्वारा जयपुर से गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले सभी भारी व्यवसायिक वाहनों को एनएच-48 (दिल्ली-जयपुर हाइवे) से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाईवे पर संगवाड़ी से डाइवर्ट किया गया है। इसके अलावा नारनौल से दिल्ली जाने वाले व्यवसायिक वाहन हरीनगर फ्लाईओवर से रेवाड़ी बाइपास होते हुए गोकलगढ़-बीकानेर से एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाइवे का उपयोग करें। इस अवधि में जिला रेवाड़ी में 9 स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। सभी भारी व्यवसायिक वाहनों को एनएच-352 पर भेज जाएगा। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले सभी भारी व्यावसायिक वाहन एनएच-352 (झज्जर-रोहतक) हाइवे का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ताकि आमजन को यात्रा के समय किसी तरह की असुविधा व परेशानी का सामना ना करना पड़े।