{"_id":"67b223fd33e693ab6600724f","slug":"players-participating-in-national-gymnastics-competition-honored-rewari-news-c-198-1-rew1001-215370-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
फोटो : 15उद्घाटन समारोह में पहुंचने पर विधायक को सम्मानित करते स्कूल स्टॉफ। स्रोत : प्रवक्
रेवाड़ी। स्थानीय गढ़ी बोलनी रोड स्थित दी जिम्नास्टिक्स स्कूल की ओर से विंटर जिम्नास्टिक चैंपियनशिप का उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोलकाता से पहुंचे राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स कोच नेमाई कंजी ने की।
कार्यक्रम में पहुंचने पर प्रबंधक निदेशक विशाल जैन व उनकी टीम ने विधायक का स्वागत किया। स्कूल का निरीक्षण करने व चैंपियनशिप में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का प्रदर्शन देख विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि उन्हें आज ऐसा लग रहा है कि वे रेवाड़ी में नहीं, जापान में पहुंच गए हैं। क्योंकि आज तक जिम्नास्टिक्स में जापान और आस्ट्रेलिया जैसे देशों का ही दबदबा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें मंच प्रदान करने की आवश्यकता है।
जिम्नास्टिक्स स्कूल प्रबंधन ने यह मंच उपलब्ध कराकर न केवल इस क्षेत्र के होनहार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का जिम्मा उठाया है और जिम्नास्टिक्स को नई पहचान भी दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज बेशक शुरुआत है, लेकिन उन्हें पूरा विश्वास है कि आने वाले समय में हमारे क्षेत्र के खिलाड़ी जिम्नास्टिक्स में खिलाड़ी देश व दुनिया में अपना नाम रोशन अवश्य करेंगे। इस मौके पर बादल कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के कोच, अभिभावक तथा दो दर्जन से अधिक स्कूलों के खिलाड़ी व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
विधायक लक्ष्मण यादव तथा उनकी पत्नी सविता यादव ने कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों नंदिनी, आन्या जैन, खनक, लावण्या, समीक्षा, हर्षिका, उमिका, आरोपी वैभव तथा जागृव को भी सम्मानित किया। समाजसेवी आशीष जैन, श्रीमती राजबाला जैन, निधि जैन आदि ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। लड़कों के कोच करन अरेला व लड़कियों की प्रमुख कोच अनीता प्रजापति ने बताया कि जिम्नास्टिक्स चैंपियनशिप में जिले भर से दो दर्जन से अधिक स्कूलों के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। इसमें आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल, रेवाड़ी ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि प्रोडिजी जैन पब्लिक स्कूल उपविजेता रहा।