{"_id":"686d6307bb4f5ac1fa0748e7","slug":"players-participating-in-khel-maha-kumbh-are-busy-in-practice-rewari-news-c-198-1-rew1001-222256-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभ्यास में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खेल महाकुंभ में भाग लेने वाले खिलाड़ी अभ्यास में जुटे
Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 08 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 05रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पसीना बहा रहे खिलाड
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। खेल विभाग की ओर से 11 जुलाई से शुरू होने वाले राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए खिलाड़ी अभ्यास में जुटे हैं। खेल महाकुंभ के लिए जिले में 338 लड़के और 332 लड़कियां चयनित की गई हैं।
राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ की प्रतियोगिताओं के लिए जिला स्तर पर ट्रायल किया गया था। चयन कमेटी ने खिलाड़ियों और टीम का चयन कर लिया गया है। खेल विभाग की ओर से प्रथम चरण में 11 से 13 जुलाई तक राज्य के पांच जिलों में प्रतियोगिताएं होंगी।
जिले के खिलाड़ी विभिन्न जिलों में 10 जुलाई को यहां से प्रस्थान करेंगे ताकि वह समय पर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पहुंच सके। इसके लिए खेल विभाग की तरफ से तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
कार्यवाहक जिला खेल अधिकारी ममता ने बताया कि तीन दिन तक चली चयन प्रक्रिया में 1100 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। विभिन्न खेलों के लिए जिले से 338 लड़के और 332 लड़कियां चयनित की गईं हैं। जिले के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे।