फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Patwaris and Kanungos staged a protest over technical glitches in the new portal.

Rewari News: नए पोर्टल की तकनीकी खामियों को लेकर पटवारियों और कानूनगो ने दिया धरना

Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 27 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Patwaris and Kanungos staged a protest over technical glitches in the new portal.
लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: यूनियन - फोटो : leh news
रेवाड़ी। राजस्व विभाग में जमाबंदी और इंतकाल के लिए लागू किए गए नए पोर्टल में आ रही तकनीकी और रिकॉर्ड संबंधी समस्याओं के विरोध में बुधवार को द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन ने सांकेतिक धरना दिया। बारिश के बाद भी पटवारी और कानूनगो धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन

जिला प्रधान रणबीर सिंह ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले जिला उपायुक्त और जिला राजस्व अधिकारी के माध्यम से हरियाणा के राजस्व मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन ने नए पोर्टल की सभी तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की। साथ ही ऑटो म्यूटेशन के दौरान गलत इंतकाल दर्ज होने की स्थिति में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी तय करने की मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोसिएशन ने तहसीलों में ऑनलाइन कार्य के लिए पर्याप्त कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध करवाने और डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए आवश्यक टैब उपलब्ध कराने की मांग की। इसके अलावा नए पोर्टल को लागू करने से पहले संशोधित भू-अभिलेख नियमावली जारी करने की मांग भी रखी गई।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रणबीर सिंह ने की। इस मौके पर नवीन यादव, विक्रम सिंह, हेमंत, राकेश यादव, विजय शर्मा, अमर चंद, मनोज कुमार, रामनिवास कानूनगो, संजय लाम्बा, अंकुर, सुमन, ममता, सुखपाल, अशोक, लीना, अमीषा, कविता, भारती, अनीता, ज्योति, शीतल, पटवारी अजय, दिनेश, योगेश और राहुल सहित सभी तहसील प्रधान तथा जिले के पटवारी और कानूनगो मौजूद रहे।


डिजिटल क्रॉप सर्वे की व्यवस्था में बदलाव की मांग
एसोसिएशन ने डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निजी एजेंसी से करवाने या इसकी रेंज न्यूनतम 150 मीटर करने, फेस ऑथेंटिकेशन की व्यवस्था हटाने तथा गिरदावरी से संबंधित सरकारी कार्यों के लिए डिजिटल क्रॉप सर्वे के आंकड़ों का ही उपयोग करने की मांग की । जिला प्रधान ने कहा कि नए पोर्टल की तकनीकी समस्याओं के कारण कर्मचारियों के साथ-साथ आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार और प्रशासन से कर्मचारियों तथा आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए मांगों का जल्द समाधान करने की अपील की गई। निर्धारित समय में मांगों का समाधान नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए आगामी रणनीति तय करने की चेतावनी दी गई। एसोसिएशन के अनुसार सांकेतिक धरना 27 अगस्त को भी यथावत जारी रहेगा।

लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: यूनियन

लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन करते द रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के सदस्य। स्रोत: यूनियन- फोटो : leh news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed