फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Party workers celebrated the former Chief Minister's birthday in Rewari.

Rewari News: कार्यकर्ताओं ने रेवाड़ी में मनाया पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन

Tue, 15 Sep 2026 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 15 Sep 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Party workers celebrated the former Chief Minister's birthday in Rewari.
पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता। स्त्रोत: कार्यकर्ता
रेवाड़ी। जिला कांग्रेस कमेटी एससी विभाग के जिलाध्यक्ष रमेश ठेकेदार ने गांव भागलपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का जन्मदिन मनाया। कार्यकर्ताओं ने केक काटकर हुड्डा के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
विज्ञापन

रमेश ठेकेदार ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हरियाणा के विकास और जनता के हितों के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, खेल और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश ने प्रगति की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हुड्डा ने हमेशा समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति की है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आमजन से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष मामराज, धर्मवीर हांसनवास, कुलदीप, हरिदास, नवनीत, टिंकू, मिथलेश, विशाल, धीरू और सुदेश सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed