{"_id":"6a908505ea7873eef908c044","slug":"over-53000-registrations-for-the-marathon-rewari-news-c-198-1-rew1001-244434-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मैराथन के लिए 53 हजार से अधिक पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मैराथन के लिए 53 हजार से अधिक पंजीकरण
Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में 6 सितंबर को राज्य स्तरीय हाफ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। मैराथन के लिए अब तक 53 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण करवाया है। डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के लिए प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में रेवाड़ी में आयोजित होने वाली मैराथन के माध्यम से नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मैराथन में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीकरण निशुल्क है, जबकि 10 किलोमीटर के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मैराथन में 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ होगी। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए पंजीकरण निशुल्क है, जबकि 10 किलोमीटर के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन